सार्वजनिक स्थलों पर बीड़ी-सिगरेट पीने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2016 3:20 AM
सुपौल : जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में तंबाकू नियंत्रण से संबंधित कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में किया गया. जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में जिला स्तर पर गठित जिला तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति के सदस्यों के साथ ही जिला स्तर के सभी अधिकारी शामिल हुए. कार्यशाला को संबोधित […]
सुपौल : जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में तंबाकू नियंत्रण से संबंधित कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में किया गया. जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में जिला स्तर पर गठित जिला तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति के सदस्यों के साथ ही जिला स्तर के सभी अधिकारी शामिल हुए.
कार्यशाला को संबोधित करते डीएम श्री यादव ने तंबाकू पर नियंत्रण हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता जतायी. उन्होंने सरकारी स्कूल, कॉलेज एवं कार्यालयों के परिसर में तंबाकू छोड़ने संबंधी स्लोगन का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर सिगरेट, पान, बीड़ी व गुटखा का सेवन करते हुए पकड़े जाने पर वेसै व्यक्ति से जुर्माना स्वरूप 200 से 500 रुपये तक की राशि वसूल की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










