ससुराल में युवक की पीट-पीट कर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2016 5:43 AM
जदिया(सुपौल) : थाना क्षेत्र के बघेली पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी जितेंद्र साह की ससुराल वालों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. जानकारी अनुसार बघेली गांव निवासी जितेंद्र की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र के मोहनिया निवासी महेश्वरी साह की पुत्री चित्ररेखा के साथ हुई थी. जिससे एक […]
जदिया(सुपौल) : थाना क्षेत्र के बघेली पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी जितेंद्र साह की ससुराल वालों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. जानकारी अनुसार बघेली गांव निवासी जितेंद्र की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र के मोहनिया निवासी महेश्वरी साह की पुत्री चित्ररेखा के साथ हुई थी.
जिससे एक पुत्र एवं एक पुत्री ने जन्म लिया. लेकिन इस आठ वर्षों के बाद वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आ गया. कुछ माह पूर्व चित्रलेखा गांव के ही एक वृद्ध के साथ भाग गयी. जिसकी जानकारी चित्रकला के पति जितेंद्र ने अपने ससुरालवालों को दी. लेकिन चित्रलेखा को खोजने के बजाय ससुराल वालों ने उल्टे अपने दामाद सहित उसकी मां एवं पिता पर चित्रलेखा के अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










