बच्चों को सिखाया जा रहा है झूठ बोलना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2016 4:52 AM
सिमराही : सरकार द्वारा सभी बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके इसे लेकर विद्यालयों को बेहतर सुविधाओं लैस किया जा रहा है. साथ ही विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति में व्यापक वृद्धि दर्ज की जा सके इसे लेकर मध्याह्न भोजन योजना भी संचालित की गयी है. ताकि बच्चों का सामाजिक हासिये पर […]
सिमराही : सरकार द्वारा सभी बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके इसे लेकर विद्यालयों को बेहतर सुविधाओं लैस किया जा रहा है. साथ ही विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति में व्यापक वृद्धि दर्ज की जा सके इसे लेकर मध्याह्न भोजन योजना भी संचालित की गयी है. ताकि बच्चों का सामाजिक हासिये पर जीवन बसर कर रहे परिवारों के बच्चों का बौद्धिक व शारीरिक विकास समुचित तरीके से करायी जा सके.
लेकिन राघोपुर प्रखंड के हरिपुर पंचायत स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय हनुमान नगर के प्रधानाध्यापक के मनमानी रवैया के कारण विभागीय नियम व कायदे की धज्जियां उड़ायी जा रही है. विद्यालय प्रबंधन की मनमरजी के कारण पठन पाठन से लेकर बीते कई दिनों से मध्याह्न भोजन जैसी महत्वाकांक्षी योजना प्रभावित है. आलम यह है कि विद्यालय में जहां दैनिकी बच्चों की उपस्थिति नगण्य देखी जा रही है.
वहीं महीनों से प्रधानाध्यापक मध्याह्न भोजन की राशि व चावल रहने के बावजूद छात्रों को योजना का लाभ उपलब्ध नहीं करवा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










