निर्वाची पदाधिकारी से की कार्रवाई की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2016 4:52 AM
सुपौल : जिले के पिपरा प्रखंड के रामनगर निवासी विजय यादव द्वारा उम्मीदवार कंचन देवी के पक्ष में वोट नहीं किये जाने पर उनके परिजनों द्वारा डराने धमकाने का मामला प्रकाश में आया है. मामले पर श्री यादव ने बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है. दिये आवेदन में […]
सुपौल : जिले के पिपरा प्रखंड के रामनगर निवासी विजय यादव द्वारा उम्मीदवार कंचन देवी के पक्ष में वोट नहीं किये जाने पर उनके परिजनों द्वारा डराने धमकाने का मामला प्रकाश में आया है.
मामले पर श्री यादव ने बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है. दिये आवेदन में श्री यादव ने बताया है कि वे शनिवार को अपने दैनिकी कार्य निबटाकर वापस घर लौट रहे थे. जहां उम्मीदवार के परिजनों द्वारा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है. आवेदक ने निर्वाची पदाधिकारी से स्थानीय स्तर पर जांच कर समुचित कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










