पुल के समीप एप्रोच पथ ध्वस्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2016 8:28 AM
विज्ञापन
निर्मली से प्रखंड कार्यालय बेलही मरौना को जानेवाली पथ में बिहुल नदी के ऊपर बना स्कू पाइल पुल की स्थिति जर्जर है. साथ ही पुल के दोनों तरफ एप्रोच पथ के ध्वस्त होने व सड़क के टूटने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है. मरौना : अनुमंडल मुख्यालय निर्मली से प्रखंड कार्यालय […]
विज्ञापन
निर्मली से प्रखंड कार्यालय बेलही मरौना को जानेवाली पथ में बिहुल नदी के ऊपर बना स्कू पाइल पुल की स्थिति जर्जर है. साथ ही पुल के दोनों तरफ एप्रोच पथ के ध्वस्त होने व सड़क के टूटने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है.
मरौना : अनुमंडल मुख्यालय निर्मली से प्रखंड कार्यालय बेलही मरौना को जानेवाली पथ में बिहुल नदी के ऊपर बना स्कू पाइल पुल की स्थिति जर्जर है. साथ ही पुल के दोनों तरफ एप्रोच पथ के ध्वस्त होने व सड़क के टूटने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है.
एक तरफ सूबे की सरकार द्वारा यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिये सड़कों को चौड़ीकरण कर चकाचक किया जा रहा है. वहीं आवश्यकतानुसार सड़क में जगह – जगह पुल व पुलिया का भी निर्माण कराया जा रहा है. ताकि लोगों के यातायात की व्यवस्था को काफी सुलभ बनाया जा सके. बावजूद इसके उक्त पथ में सरोजाबेला सब पावर ग्रिड के निकट बिहुल नदी में बने स्क्रू पाइल पुल के दोनों तरफ एप्रोच पथ के ध्वस्त होने के बाद भी संबंधित विभाग उदासीन बना हुआ है.
कहते हैं स्थानीय
स्थानीय सुरेश कुमार यादव, लालेन्द्र कुमार, महेश कुमार, मनोज कुमार, श्रीप्रसाद यादव, उमर फारूक सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस सड़क के निर्माण काल के बाद से अब तक विभाग द्वारा मरम्मती की दिशा में किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है. जिस कारण सड़क की स्थिति काफी खराब होता चला गया.
लोगों ने यह भी बताया कि बेलहा-मौवाही व गम्हरिया के लोगों के लिए प्रखंड जाने का एकमात्र सड़क है. इस पथ से कई पदाधिकारियों का भी आवाजाही होता रहा है. बावजूद इसके पदाधिकारियों द्वारा यातायात की व्यवस्था दुरुस्त कराये जाने को लेकर उदासीन बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने कहा कि संबंधित विभाग द्वारा ससमय इस पथ को सुदृढ़ नहीं किया गया तो वे सभी आंदोलन करने पर उतारू होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










