सड़क हादसे में एक की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2016 4:52 AM

विज्ञापन

बाइक पर बैठा युवक गंभीर रूप से हो गया जख्मी जदिया : अररिया-भपटियाही एन एच-327 ई पर बुधवार की रात सुरसर नदी के समीप के एक महिंद्रा वाहन एवं बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गयी. जबकि बाइक पर बैठा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी अनुसार त्रिवेणीगंज […]

विज्ञापन

बाइक पर बैठा युवक गंभीर रूप से हो गया जख्मी

जदिया : अररिया-भपटियाही एन एच-327 ई पर बुधवार की रात सुरसर नदी के समीप के एक महिंद्रा वाहन एवं बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गयी. जबकि बाइक पर बैठा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी अनुसार त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मिनियां वार्ड नंबर 10 निवासी सुनील कुमार उर्फ कन्हैया का 19 वर्षीय पुत्र ललटु कुमार अपने चचेरे भाई पिंटू यादव के साथ बाइक से एक शादी समारोह में भाग लेने जदिया आया था.
शादी समारोह से घर वापस लौटने के क्रम में जैसे ही बाइक सुरसर नदी के समीप पहुंची सिमराही से मुरलीगंज की और जा रही बीआर-11डब्लू/8395 नंबर की एक एसयूवी महिंद्रा वाहन के साथ आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस घटना में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही जदिया पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त किया और जख्मी दोनों युवक को पुलिस वाहन से रेफरल अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया.
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बाहर रेफर कर दिया. बाहर ले जाने के क्रम में ललटू की मौत हो गयी. घटना के बाद वाहन को जब्त कर लिया. जबकि चालक फरार होने में कामयाब रहा. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन