दो बोरा सरकारी अनाज जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2016 4:50 AM
सुपौल : सरकारी अनाज बेचने के दौरान स्थानीय लोगों के पहल पर गुरुवार को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर दो बोरा गेहूं बरामद किया है. हालांकि इस दौरान अनाज बेचने का आरोपी ट्रक चालक भागने में सफल रहा. ट्रक मालिक द्वारा उक्त चालक के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जानकारी के […]
सुपौल : सरकारी अनाज बेचने के दौरान स्थानीय लोगों के पहल पर गुरुवार को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर दो बोरा गेहूं बरामद किया है. हालांकि इस दौरान अनाज बेचने का आरोपी ट्रक चालक भागने में सफल रहा. ट्रक मालिक द्वारा उक्त चालक के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
जानकारी के अनुसार बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम से हथालन अभिकर्ता घनश्याम चौधरी के ट्रक पर चालक द्वारा गेहूं लोड को किसनपुर प्रखंड के लिए ले जाया जा रहा था. इसी बीच गोदाम से बाहर निकलने के बाद ट्रक चालक द्वारा रास्ते में ट्रक रोक कर अनाज बेचने का कार्य किया जा रहा था.
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना को दी.लेकिन पुलिस के आने से पूर्व चालक भागने में सफल रहा.सूचना पर पहुंचे हथालन अभिकर्ता द्वारा उक्त चालक के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.सदर थानाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










