बेरियर से टकरा कर बाइक सवार जख्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2016 5:44 AM

विज्ञापन

सरायगढ़ : एनएच 57 पर स्थित टॉल प्लाजा के बैरियर से टकरा कर सोमवार को एक बाइक सवार युवक जख्मी हो गया. टॉल प्लाजा के कर्मी व स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को उपचार के लिए पीएचसी भपटियाही में भरती कराया. जख्मी युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद […]

विज्ञापन

सरायगढ़ : एनएच 57 पर स्थित टॉल प्लाजा के बैरियर से टकरा कर सोमवार को एक बाइक सवार युवक जख्मी हो गया. टॉल प्लाजा के कर्मी व स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को उपचार के लिए पीएचसी भपटियाही में भरती कराया. जख्मी युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत फसिया गांव निवासी अमित कुमार बाइक से मुजफ्फरपुर जा रहा था. इसी दौरान टॉल प्लाजा क्रॉस करने के क्रम में साइड से नहीं निकल कर वह बीच से ही टॉल प्लाजा पार करने लगा. इसी बीच टॉल प्लाजा के बैरियर से टकरा कर वह जख्मी हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन