12 दिन बाद भी अपहृता को खोजने में नाकाम रही पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2016 5:44 AM
छातापुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव से 11 दिन पूर्व अपहृत 12 वर्षीया नाबालिग की बरामदगी अब तक नहीं हो पाने से जहां परिजनों की चिंता बढ़ गयी है. वहीं किसी अनहोनी की आशंका को लेकर लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गरम है. दरअसल मामला दो पक्षों के बीच का है और सकुशल […]
छातापुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव से 11 दिन पूर्व अपहृत 12 वर्षीया नाबालिग की बरामदगी अब तक नहीं हो पाने से जहां परिजनों की चिंता बढ़ गयी है. वहीं किसी अनहोनी की आशंका को लेकर लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गरम है. दरअसल मामला दो पक्षों के बीच का है और सकुशल बरामदगी नहीं होने से क्षेत्र में दिन ब दिन स्थिति गंभीर बनती जा रही. बरामदगी को लेकर कई थानाध्यक्ष को मिला कर टास्कफोर्स का गठन किया गया,
लेकिन पुलिस किसी ठोस नतीजे पर पहुंचने में नाकाम है. बरामदगी तो दूर अपहृता का अब तक कोई ठोस सुराग भी नहीं मिल पाया है. अपहृता की मां के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में अपहृता की हत्या कर दिये जाने की आशंका भी जतायी गयी है. दरअसल इससे पूर्व भी अपहरण की कई घटनाएं घटित हो चुकी है. जिसमें अधिकांश मामलों में पुलिस के उदासीन रवैया के कारण कई अपहृत का कंकाल ही बरामद हुआ.
कुछ की लाशें मिली तो कुछ अपहृत लंबे समय से अभी भी लापता है, जिसे ढूंढ पाने में पुलिस की निष्क्रियता उनके कर्तव्य पर सवाल खड़े कर रही है. हालांकि पुलिस अपहृत नाबालिग की अविलंब बरामदगी को लेकर दावे मात्र कर रही है, लेकिन यह दावा अब तक खोखला ही साबित हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










