चेचक से 300 आक्रांत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2016 5:42 AM
किसनपुर : प्रखंड अंतर्गत कटहारा-कदमपुरा पंचायत स्थित विभिन्न वार्डों में चेचक ने विकराल रूप धारण कर लिया है.अब तक इस बीमारी से 300 से अधिक लोग आक्रांत हैं. जबकि सिविल सर्जन समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों को सूचना दिये जाने के बावजूद अब तक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गयी है. नतीजा है […]
किसनपुर : प्रखंड अंतर्गत कटहारा-कदमपुरा पंचायत स्थित विभिन्न वार्डों में चेचक ने विकराल रूप धारण कर लिया है.अब तक इस बीमारी से 300 से अधिक लोग आक्रांत हैं. जबकि सिविल सर्जन समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों को सूचना दिये जाने के बावजूद अब तक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गयी है. नतीजा है कि पीड़ितों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार सूचना दिये जाने के बावजूद अब तक पंचायत क्षेत्र में चिकित्सकों दल को नहीं भेजा गया है. पंचायत के वार्ड नंबर नौ में सबसे अधिक 150 लोग इस बीमारी से आक्रांत हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










