अभ्यर्थी की हृदय गति रुकने से मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2016 12:00 AM

विज्ञापन

अभ्यर्थी की हृदय गति रुकने से मौत छातापुर. प्रखंड के राजेश्वरी पूर्वी पंचायत से सरपंच पद के अभ्यर्थी 50 वर्षीय कुनदेव यादव की हृदयगति रूकने की वजह से बुधवार को मौत हो गयी. उनके निधन के बाद स्व यादव के प्रस्तावक रामानंद यादव ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर उनका नामांकन वापस लिया. कार्यालय से […]

विज्ञापन

अभ्यर्थी की हृदय गति रुकने से मौत छातापुर. प्रखंड के राजेश्वरी पूर्वी पंचायत से सरपंच पद के अभ्यर्थी 50 वर्षीय कुनदेव यादव की हृदयगति रूकने की वजह से बुधवार को मौत हो गयी. उनके निधन के बाद स्व यादव के प्रस्तावक रामानंद यादव ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर उनका नामांकन वापस लिया. कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्वरी पूर्वी पंचायत में कुल नौ अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था. एक नाम वापस होने के बाद अब प्रत्याशियों की संख्या घट कर आठ हो गयी है. बीडीओ ने अभ्यर्थी स्व यादव के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि मृत्यु प्रमाण पत्र अविलंब उपलब्ध कराने के लिए पंचायत सचिव को कहा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन