सड़क हादसे में जख्मी गुरफान की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Feb 2016 4:57 AM

विज्ञापन

सोमवार को बाइक व एंबुलेंस की हुई थी टक्कर तीन वर्षीया बच्ची की माैके पर ही हो गयी थी मौत सिमराही : राघोपुर थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मो गुफरान की मौत इलाज के क्रम में नेपाल स्थित हॉस्पिटल में बुधवार को हो गयी़ […]

विज्ञापन

सोमवार को बाइक व एंबुलेंस की हुई थी टक्कर

तीन वर्षीया बच्ची की माैके पर ही हो गयी थी मौत
सिमराही : राघोपुर थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मो गुफरान की मौत इलाज के क्रम में नेपाल स्थित हॉस्पिटल में बुधवार को हो गयी़ इसकी सूचना मिलने से उनके परिजनों में मातम छा गया़
मालूम हो कि पिछले सोमवार को मो गुफरान, मो शाहनवाज अपनी चचेरी दो वर्षीय बहन एवं भाई मो जुबरेल के बाइक से गांधी नगर स्थित अपने नये आवास को देखने गये थे़ यहां से लौटने के क्रम में उनकी बाइक की टक्कर एम्बुलेंस से हो गयी़ इससे बाइक पर सवार तीन वर्षीय बच्ची जास्मिन की मौत हो गयी थी़
इस घटना में मो शाहनवाज एवं मो गुफरान गंभीर रूप से घायल हो गये थे. मो गुरफान की मौत बुधवार को इलाज के क्रम में हो गयी. उक्त घटना में तीन वर्षीय बच्ची की मौत के बाद इलाजरत मो गुरफान की जिंदगी की सलामती के लिए उनके परिजन सहित सिमराही पंचायत के लोग दुआ मांग रहे थे़ पर, लोगों की दुआ भी गुरफान की जिंदगी नहीं बचा सकी. परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है़ गुरुवार को मृत गुरफान के जनाजे में सैकड़ों लोग शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन