पनसाही नहर के 35 आरडी के समीप क्षतिग्रस्त बांध टूटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2016 3:48 AM

विज्ञापन

सैकड़ों एकड़ फसल डूबी बांध की मरम्मत का विभाग नहीं कर रहा प्रयास किसानों में आक्रोश प्रतापगंज : पनसाही नहर के 35 आरडी के समीप पूर्व से क्षतिग्रस्त बांध टूटने से सैकड़ों एकड़ में लगी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है़ बांध टूटने के बाद फैले पानी के कारण गेहूं एवं मक्का की फसल डूब […]

विज्ञापन

सैकड़ों एकड़ फसल डूबी

बांध की मरम्मत का विभाग नहीं कर रहा प्रयास
किसानों में आक्रोश
प्रतापगंज : पनसाही नहर के 35 आरडी के समीप पूर्व से क्षतिग्रस्त बांध टूटने से सैकड़ों एकड़ में लगी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है़ बांध टूटने के बाद फैले पानी के कारण गेहूं एवं मक्का की फसल डूब जाने से बरबाद होने के कगार पर है, जबकि इस बांध की मरम्मत के लिए विभाग द्वारा किसी प्रकार का प्रयास नहीं किया जा रहा है. इससे स्थानीय किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है़
कुसहा त्रासदी के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था बांध
किसान रामेश्वर शर्मा, दिलीप विराजी, रामेश्वर दास, ब्रह्मदेव दास, विंदेश्वरी मरैता, सत्यनारायण दास, धीरेंद्र मरीक आदि ने बताया कि पनसाही नहर का बांध कुसहा त्रासदी के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था.
विभाग द्वारा इसकी मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति की गयी़ बताया कि उस समय से जब भी नहर में पानी आता है, स्थानीय किसान अपने स्तर से नहर को टूटने से बचाते रहे है़ं पर, इस बार पानी की अधिक मात्रा रहने के कारण बांध को टूटने से नहीं बचाया जा सका. किसानों ने बताया कि बांध टूटने के बाद आस-पास के सैकड़ों एकड़ खेत में पानी फैल गया है़ इस वजह से खेतों में लगी गेहूं व मक्का की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है़
किसानों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को नहर टूटने की जानकारी दे दी गयी है़ बावजूद इसके बांध की मरम्मत की दिशा में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है़ किसानों ने बताया कि यदि शीघ्र नहर के बांध की मरम्मत नहीं की गयी, तो फसल बरबाद हो जायेगी और किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन