जदयू का जिलास्तरीय युवा सम्मेलन 20 को
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2016 3:47 AM
सिमराही : राघोपुर प्रखंड के डाक बंगला परिसर में सोमवार को प्रखंड युवा जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक युवा प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार मेहता के अध्यक्षता में हुई़ इसमें 20 फरवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय युवा सम्मलेन को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष प्रो कमल प्रसाद […]
सिमराही : राघोपुर प्रखंड के डाक बंगला परिसर में सोमवार को प्रखंड युवा जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक युवा प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार मेहता के अध्यक्षता में हुई़ इसमें 20 फरवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय युवा सम्मलेन को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष प्रो कमल प्रसाद यादव ने कहा की बिहार विधान सभा चुनाव के वक्त महागंठबंधन द्वारा जनता के साथ किये वायदों पर सरकार खरी उतर रही है़ इसके साथ ही कार्य की प्रगति को लेकर योजना बनायी जा रही है़ इसमें आम लोगों का सहयोग जरूरी है़
उन्होंने कहा की सरकार के सात निश्चय में हर घर को शौचालय, शुद्ध पेय जल, प्रत्येक स्टूडेंट को क्रेडिट कार्ड, हर घर बिजली, बेरोजगार युवक को कौशल विकास योजना तहत रोजगार जैसा अहम कार्य शामिल है़ं इसे सफल बनाने के लिए युवाओं का योगदान आवश्यक है़
युवाओं के आगे आने व जागरूकता फैलाने से ही सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ जनता को मिल सकेगा़ इसके लिए जदयू युवा कार्यकर्ता जिला स्तरीय सम्मलेन कर युवा वर्ग को जागरूक करने व गांव, टोले व मोहल्ले के लोगों में जागरूकता लाने पर काम करेंगे. बैठक में जिला उपाध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद यादव, जदयू युवा अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, मो नूर आलम, मो जावेद, कपिलदेव मेहता, गोपाल चांद, रामदेव साह, धनंजय कुमार मेहता, कृष्ण देव मेहता, देव कुमार मेहता, गोपाल कुमार मिश्रा, विंदू कुमार मंडल, प्रकाश साह सहित दर्जनों युवा जदयू कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










