भूमि विवाद में ट्रैक्टर से कुचल कर युवक की हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2016 6:39 AM

विज्ञापन

सरायगढ़ (सुपौल) : भपटियाही थाना क्षेत्र के पुरानी भपटियाही गांव स्थित वार्ड नंबर चार में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर एक युवक की ट्रैक्टर से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे भपटियाही थानाध्यक्ष के साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की भी की. वहीं हत्या के आरोपी […]

विज्ञापन

सरायगढ़ (सुपौल) : भपटियाही थाना क्षेत्र के पुरानी भपटियाही गांव स्थित वार्ड नंबर चार में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर एक युवक की ट्रैक्टर से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे भपटियाही थानाध्यक्ष के साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की भी की. वहीं हत्या के आरोपी के घर में घुस कर आक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़-फोड़ कर घर को क्षतिग्रस्त कर दिया.

भाई के बयान पर मामला दर्ज : हंगामे की सूचना पर पहुंची सदर एसडीपीओ वीणा कुमारी ने दोषियों पर समुचित कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं मृत विद्यानंद मेहता के बड़े भाई जगत नारायण मेहता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है. हत्याकांड के सभी नामजद आरोपी फरार हैं. पुलिस घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी थी. घटना का मूल कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है.
दस कट्ठा जमीन को लेकर था विवाद : मृत विद्यानंद मेहता का अपने चचेरे भाई विष्णुदेव मेहता से दस कट्ठा जमीन के लिए वर्षों से विवाद चल रहा है. इस भूमि विवाद को लेकर न्यायालय में मामला लंबित है. मंगलवार को विद्यानंद के बड़े भाई जगत नारायण मेहता से विष्णुदेव मेहता का विवाद हुआ था.
बुधवार को इस विवाद को लेकर गांव में पंचायत होने वाली थी. इसी बीच बुधवार की दोपहर विष्णुदेव मेहता और विद्यानंद मेहता के बीच घर के सामने स्थित कच्ची सड़क पर विवाद होने लगा. इसी दौरान विष्णुदेव मेहता का पुत्र दिलीप मेहता अपने ट्रैक्टर पर बालू लोड कर घर आ रहा था. आरोप है कि झड़प के दौरान विष्णुदेव मेहता ने अपने पुत्र को विद्यानंद को ट्रैक्टर से कुचलने को कहा और दिलीप ने विद्यानंद के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया.
इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया. ग्रामीणों के हंगामे के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के थानों से काफी संख्या में पुलिस बल को बुला लिया गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन