प्रोफेसर व दो कर्मियों को दी गयी विदाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2016 3:46 AM
निर्मली : हरि प्रसाद साह महाविद्यालय निर्मली में सेवानिवृत्त प्रो विजय कुमार पांडेय, शिक्षकेत्तर कर्मचारी अशोक कुमार एवं गुरुशरण कामत को समारोह पूर्वक मंगलवार को विदाई दी गयी. प्रधानाचार्य डा विमल कुमार राय की अध्यक्षता में महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रोफेसर व कर्मचारी को शाल, पाग, कलम, डायरी, सूटकेस आदि भेंट किया गया. विदाई […]
निर्मली : हरि प्रसाद साह महाविद्यालय निर्मली में सेवानिवृत्त प्रो विजय कुमार पांडेय, शिक्षकेत्तर कर्मचारी अशोक कुमार एवं गुरुशरण कामत को समारोह पूर्वक मंगलवार को विदाई दी गयी. प्रधानाचार्य डा विमल कुमार राय की अध्यक्षता में महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रोफेसर व कर्मचारी को शाल, पाग, कलम, डायरी, सूटकेस आदि भेंट किया गया. विदाई समारोह पर सेमिनार को संबोधित करते हुए डाॅ राय ने कहा कि जीवन का महत्वपूर्ण समय इन लोगों ने महाविद्यालय को दिया है.
पूर्व प्रधानाचार्य डाॅ राम अशीष सिंह ने कहा कि रसायन विभाग के प्रो श्री पांडेय शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के बीच अलख जगाने के साथ-साथ छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता दिलाने का काम किये हैं. मौके पर डाॅ रामाश्रय प्रसाद सिंह, डाॅ उमा शंकर चौधरी, प्रो रामजी मंडल, अधिवक्ता रोशन कुमार गुप्ता, राज कुमार मंडल, डॉ जय प्रकाश साहु, राम अवतार साह, सुधीर सिंह, सुधांशु, प्रो विवेकानंद झा, एमएम आइ शाहिद, प्रो रामसागर साहु, गौतम कुमार नायक, गौतम सिंह, सुरेंद्र सिंह, विपिन कुमार, इंद्रदेव सिंह, जामुन राययादव सहित दर्जनों शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










