आठ चरणों में होगा पंचायत चुनाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2016 5:45 AM
विज्ञापन
आरक्षित सीट होने से कुछ प्रत्याशियों के मंसूबे पर फिर रहा पानी सुपौल : जिले भर में आठ चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराये जाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है. वहीं चुनावी कार्यक्रम की घोषणा के बाद पंचायत क्षेत्रों में राजनीतिक सरगरमी तेज है. चक्रीय पद्धति के तहत विभिन्न […]
विज्ञापन
आरक्षित सीट होने से कुछ प्रत्याशियों के मंसूबे पर फिर रहा पानी
सुपौल : जिले भर में आठ चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराये जाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है. वहीं चुनावी कार्यक्रम की घोषणा के बाद पंचायत क्षेत्रों में राजनीतिक सरगरमी तेज है. चक्रीय पद्धति के तहत विभिन्न सीटों को आरक्षित किये जाने से अधिकांश जन प्रतिनिधियों के मंसूबे पर पानी फिरता दिख रहा है.
जिले के विभिन्न पंचायतों में कई ऐसे जन प्रतिनिधि जो बीते अनेक बार चुनाव जीत कर पंचायत का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं. साथ ही कुछ पंचायतों में लोगों ने भावी जन प्रतिनिधि बनने की ख्वाइश भी पाले हुए थे. जबकि कई लोगों ने अबकी बार के चुनाव में सत्ता पर काबिज होने को लेकर जन मानसों से सहानुभूति भी बटोर रखे थे.
लेकिन कई सीटों को आरक्षित से अनारक्षित या महिला या फिर अन्य जाति के लिए सुरक्षित कर दिये जाने से जहां भावी जन प्रतिनिधियों में नाराजगी का माहौल देखा जा रहा है. वहीं आम मतदाताओं के बीच उहापोह की स्थिति बनी हुई है. इन सबके बाबजूद आगामी होने वाले पंचायत चुनावों में जन सरोकार के मद्देनजर मतदाता उत्साह के साथ
मतदान करेंगे.
समाज के कर्णधार तय कर रहे नीति : पंचायत चुनाव हो या फिर कोई अन्य चुनाव, उम्मीदवारों को मतदाताओं के बीच अपनी साख बनानी ही पड़ती है. लेकिन रोटेशन प्रणाली के तहत समय – समय पर सीटों को आरक्षित व अनारक्षित किये जाने से उम्मीदवारों के बीच संशय की उपस्थिति उत्पन्न रहती है.
मतदाताओं की मानें तो समाज के सेवक अपना बजूद बचाने के प्रयास से विविध तरीके से नीति का निर्धारण करते हैं. यहां तक कि जिन सीटों को इस बार महिलाओं के लिए सुरक्षित रखा गया है. कई ऐसे वर्तमान जन प्रतिनिधि उक्त सीटों पर अपने परिवार व सगे-संबंधियों को उतारने का मन बनाये हुए हैं. जबकि कुछ सामान्य सीटों को आरक्षित श्रेणी में रखा गया है. ऐसे सीटों पर भी जन प्रतिनिधि अपने करीबी रहे लोगों को सक्रिय रूप से राजनीति में शामिल कर सत्ता को काबिज करने जुगत में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










