नशा मुक्ति को लेकर महिला सामख्या ने निकाली रैली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2016 5:44 AM

विज्ञापन

बिहार की नारी करे पुकार, नशा मुक्त हो मेरा बिहार एवं जो हुआ नशे का शिकार, उजड़ा उसका घर परिवार जैसे नारे भी लगा रही थी रैली में शामिल महिलाएं सुपौल : नशा मुक्ति को लेकर सदर प्रखंड के वीणा पंचायत में महिला सामख्या समिति कार्यकर्ताओं द्वारा मद्य पान निषेध अभियान जागरूकता रैली निकाली गयी. […]

विज्ञापन

बिहार की नारी करे पुकार, नशा मुक्त हो मेरा बिहार एवं जो हुआ नशे का शिकार, उजड़ा उसका घर परिवार जैसे नारे भी लगा रही थी रैली में शामिल महिलाएं

सुपौल : नशा मुक्ति को लेकर सदर प्रखंड के वीणा पंचायत में महिला सामख्या समिति कार्यकर्ताओं द्वारा मद्य पान निषेध अभियान जागरूकता रैली निकाली गयी. संस्था के सीआरपी ललिता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित अभियान के तहत पंचायत क्षेत्र के धोबियाही टोला में प्रभात फेरी निकाली गयी. मौके पर रैली में शामिल महिलाओं ने नशा मुक्ति संबंधी नारे भी लगाये. जिसमें बिहार की नारी करे पुकार, नशा मुक्त हो मेरा बिहार एवं जो हुआ नशे का शिकार,
उजड़ा उसका घर परिवार जैसे नारे शामिल थे. महिलाओं द्वारा टोला भ्रमण के दौरान दारू व अन्य नशे का त्याग करने का आह्वान किया गया. साथ ही इससे जुड़े लोक गीत भी गाया गया. सीआरपी श्रीमती ललिता ने बताया कि पूरे राज्य में नशा मुक्ति को लेकर अभियान चलाया जा रहा है.
इसी क्रम में महिला सामाख्या समिति की सदस्य महिला भी अपने – अपने क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय हैं. ताकि समाज व राज्य से नशा जैसी कुरीति को पूरी तरह समाप्त किया जा सके. इस अवसर पर रंजू देवी, शोभा देवी, राधा देवी, मंजू देवी, लाल देवी, काजल आनंद समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन