पहुंच पथ नहीं, छात्र व अभिभावक करेंगे प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2016 4:40 AM
विज्ञापन
बच्चों को विद्यालय जाने में होती है परेशानी किसनपुर : प्राथमिक विद्यालय साहु व मंडल टोला महीपट्टी तक पहुंच पथ नहीं रहने के कारण छात्रों ने विद्यालय के बहिष्कार सहित सड़क जाम करने का निर्णय लिया है. अभिभावक व नामांकित बच्चों ने बताया कि विद्यालय जाने के लिए महज दो सौ फीट का रास्ता तैयार […]
विज्ञापन
बच्चों को विद्यालय जाने में होती है परेशानी
किसनपुर : प्राथमिक विद्यालय साहु व मंडल टोला महीपट्टी तक पहुंच पथ नहीं रहने के कारण छात्रों ने विद्यालय के बहिष्कार सहित सड़क जाम करने का निर्णय लिया है. अभिभावक व नामांकित बच्चों ने बताया कि विद्यालय जाने के लिए महज दो सौ फीट का रास्ता तैयार किया जाना है
लेकिन इस दिशा में संबंधित अधिकारियों के द्वारा किसी प्रकार का प्रयास नहीं किया जा रहा है. इससे बच्चों को विद्यालय जाने में परेशानी होती है. बताया कि विद्यालय के पहुंच पथ को लेकर जमीन भी उपलब्ध है, लेकिन ग्राम पंचायत सरकार कई वर्षों से महज आश्वासन ही दे रही है. अभिभावकों ने बताया कि बरसात के दिनों में बच्चों को पानी पार कर विद्यालय जाना पड़ता है. इस कारण कई बच्चों का कापी-किताब भींग जाता है.
कपड़े गीले हो जाने पर बच्चों को पढ़ाई के दौरान परेशानी होती है. पानी पार करने के कारण बच्चे बीमार भी हो जाते हैं. अभिभावकों ने बताया कि ससमय पहुंच पथ का निर्माण नहीं कराया गया तो वे सभी विद्यालय के पठन पाठन कार्य का बहिष्कार करते हुए सड़क जाम व प्रदर्शन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










