जिले में बनेगा अल्पसंख्यक कल्याण केंद्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2016 3:21 AM
विज्ञापन
42 लाख की लागत से होगा निर्माण अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री ने किया शिलान्यास संवेदक को ससमय में काम पूरा करने का निर्देश सुपौल : बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह जिला 20 सूत्री प्रभारी मंत्री डाॅ अब्दुल गफूर ने समाहरणालय परिसर में 42 लाख की लागत से बनने वाले जिला […]
विज्ञापन
42 लाख की लागत से होगा निर्माण
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री ने किया शिलान्यास
संवेदक को ससमय में काम पूरा करने का निर्देश
सुपौल : बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह जिला 20 सूत्री प्रभारी मंत्री डाॅ अब्दुल गफूर ने समाहरणालय परिसर में 42 लाख की लागत से बनने वाले जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय का गणतंत्र दिवस के मौके पर शिलान्यास किया. मंत्री डाॅ गफूर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में सूबे की महागंठबंधन सरकार द्वारा पूरे राज्य में विकास के अनेक कार्य किये जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया जैसी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के प्रति प्रतिबद्ध है. इस दिशा में अनेक योजना चलायी जा रही है. मौके पर मौजूद डीएम बैद्यनाथ यादव ने संवेदक को निर्धारित अवधि के अंदर निर्माण कार्य पूरा करने एवं निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल रखने का निर्देश दिया. इस अवसर पर विधायक यदुवंश कुमार यादव, एसडीओ एनजी सिद्दीकी सहित अन्य पदाधिकारी व जन प्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










