लक्ष्मण बने जिला युवा इंटक अध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2016 7:48 PM
लक्ष्मण बने जिला युवा इंटक अध्यक्ष प्रतिनिधि, सुपौल भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) द्वारा स्थानीय गढ़ बरुआरी निवासी लक्ष्मण कुमार झा को सुपौल जिला युवा इंटक का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इंटक के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने इस बाबत पत्र जारी कर नये अध्यक्ष के चयन की सूचना दी है. जारी पत्र […]
लक्ष्मण बने जिला युवा इंटक अध्यक्ष प्रतिनिधि, सुपौल भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) द्वारा स्थानीय गढ़ बरुआरी निवासी लक्ष्मण कुमार झा को सुपौल जिला युवा इंटक का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इंटक के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने इस बाबत पत्र जारी कर नये अध्यक्ष के चयन की सूचना दी है. जारी पत्र में उन्होंने नव मनोनीत जिला युवा अध्यक्ष से अपने पद के सम्यक निर्वहन एवं संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जतायी है. उन्होंने कहा है कि पार्टी के प्रति गहरी अभिरुचि व समर्पण को देखते हुए श्री झा का उक्त पद पर मनोनयन किया गया है. श्री झा के इंटक अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है. बधाई देने वालों में गोविंद झा, सुरेंद्र झा, मनोज झा, बौआ सिंह, पन्ना सिंह, संजय सिंह, अशोक यादव, पंचू बाबू, बेचन राम आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










