बाइक सवार अपराधियों ने महिला से छीने एक लाख

Updated at : 20 Feb 2020 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार अपराधियों ने महिला से छीने एक लाख

पिपरा : पिपरा बाजार स्थित स्टेट बैंक से रुपैया निकाल कर साड़ी की दुकान पर साड़ी देखने के क्रम में एक महिला के झोला में रखे 01 लाख रुपये लेकर बाइक सवार झपट्टमार भाग गये. जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब एक बजे महेशपुर वार्ड नंबर 03 निवासी गीता देवी बैंक ऑफ इंडिया पिपरा […]

विज्ञापन

पिपरा : पिपरा बाजार स्थित स्टेट बैंक से रुपैया निकाल कर साड़ी की दुकान पर साड़ी देखने के क्रम में एक महिला के झोला में रखे 01 लाख रुपये लेकर बाइक सवार झपट्टमार भाग गये. जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब एक बजे महेशपुर वार्ड नंबर 03 निवासी गीता देवी बैंक ऑफ इंडिया पिपरा बाजार शाखा से ₹एक लाख रुपये निकाल कर झोले में रख कर घर जा रही थी.

स्टेट बैंक के समीप एक साड़ी दुकान पर रुक कर साड़ी देखने लगी. रुपया वाला झोला काउंटर पर रखकर अन्य सारी देखने लगी. इस बीच बाइक सवार एक युवक वहां रुका और काउंटर पर से झोला उठाकर श्यामनगर की ओर भाग निकला. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो हुए और घटना की सूचना पर पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन