कोसी तटबंध के अंदर अवैध बालू खनन पर कार्रवाई

जब्त जेसीबी मशीन
Supaul news: छापेमारी के दौरान दर्जनों ट्रैक्टर और जेसीबी मशीनों से अवैध बालू खनन किया जा रहा था. कार्रवाई करते हुए विभाग ने एक जेसीबी मशीन को जब्त कर थाना के हवाले कर दिया.
किशनपुर में जेसीबी जब्त, 10 लाख रुपये का जुर्माना
किशनपुर (सुपौल) से जीवछ प्रसाद की रिपोर्ट:
Supaul news: सुपौल जिले के किशनपुर प्रखंड क्षेत्र में कोसी तटबंध के अंदर हो रहे अवैध बालू खनन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार को खनन निरीक्षक पदाधिकारी मो. सहबाज अहमद के नेतृत्व में नौआबाखर गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया.
छापेमारी के दौरान दर्जनों ट्रैक्टर और जेसीबी मशीनों से अवैध बालू खनन किया जा रहा था. कार्रवाई करते हुए विभाग ने एक जेसीबी मशीन को जब्त कर थाना के हवाले कर दिया.
खनन निरीक्षक मो. सहबाज अहमद ने बताया कि जब्त जेसीबी का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 01 GC 2249 है. अवैध खनन में इस्तेमाल होने के कारण वाहन मालिक पर खनन अधिनियम के तहत 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माने की राशि जमा होने के बाद ही वाहन को छोड़ा जाएगा.
उन्होंने कहा कि कोसी तटबंध के अंदर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध बालू खनन किया जा रहा है. इससे कोशी नदी में जलस्तर बढ़ने के दौरान तटबंध की सुरक्षा को खतरा हो सकता है.
खनन विभाग ने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और हर महीने कई ट्रैक्टर व जेसीबी मशीनों पर कार्रवाई की जा रही है.
इधर, थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि जब्त जेसीबी को थाना में सुरक्षित रखा गया है. विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










