सुपौल के परसरमा में मासूम की हत्या, DIG ने पीड़ित परिवार से मिलकर दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

Updated:
विज्ञापन
मासूम की हत्या से दहला परसरमा

मृतक बच्ची के माँ से बातचीत करते डीआईजी | Prabhat Khabar Network

Supaul News: सुपौल के तेलयारी टोला में सात वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या से पूरा इलाका शोक और आक्रोश में है. कोसी प्रक्षेत्र के DIG डॉ कुमार आशीष ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन

Supaul News: सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र के परसरमा पंचायत स्थित तेलयारी टोला में सात वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या से पूरा इलाका शोक और आक्रोश में डूबा हुआ है. गुरुवार देर शाम हुई इस घटना के बाद शुक्रवार को भी गांव में तनाव का माहौल बना रहा. स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. कोसी प्रक्षेत्र के DIG डॉ कुमार आशीष ने स्वयं गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और निष्पक्ष जांच के साथ दोषी पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

गांव में पसरा मातम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद गुरुवार देर रात बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. शुक्रवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों में फिर आक्रोश देखने को मिला. हालात को देखते हुए प्रशासन ने गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर पूरे इलाके की निगरानी बढ़ा दी. अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.

DIG ने पीड़ित परिवार को दिया न्याय का भरोसा

भारी बारिश के बीच कोसी प्रक्षेत्र के DIG डॉ कुमार आशीष छाता लेकर स्वयं पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. उन्होंने शोक संतप्त मां और अन्य परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. DIG ने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Supaul News: आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार

DIG और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ. इसके बाद परिजन मासूम बच्ची के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए रवाना हुए. पूरे गांव में शोक का माहौल बना रहा और अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

घटना के बाद पूरे तेलयारी टोला में पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है. प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो. मौके पर सदर SDPO राजीव रंजन, सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात रहे.

इसे भी पढ़ें: 160 KMPH की रफ्तार से बस 60 मिनट में बिहार के इस शहर से पटना पहुंच जाएंगे आप, क्या है सरकार का प्लान


विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन