अब लाइनों में नहीं घिसटेंगे मरीज! सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने खुद मैदान में उतरे DDC, डॉक्टरों को दी हिदायत

Updated:
विज्ञापन

डॉ से जानकारी लेते डीडीसी | Prabhat Khabar Network

सुपौल सदर अस्पताल में जिला उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार ने अचानक पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया. मरीजों की लंबी कतारें देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Supaul News: सुपौल. जिला उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार ने सोमवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया. डीडीसी के अचानक अस्पताल पहुंचने से अस्पताल प्रशासन में हलचल मच गई. उन्होंने ओपीडी के विभिन्न वार्डों के साथ इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया और चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

मरीजों से सीधे बातचीत कर ली व्यवस्था की जानकारी

निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने ओपीडी में मौजूद चिकित्सकों से मरीजों की संख्या, इलाज की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता समेत अन्य आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी ली. उन्होंने अस्पताल पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों से भी सीधे बातचीत की. इस दौरान मरीजों से चिकित्सकों के समय पर पहुंचने, जांच, दवा और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा.

लंबी कतार देखकर डीडीसी ने जताई नाराजगी

ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार देखकर डीडीसी ने नाराजगी जताई. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों की सुविधा और भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए टोकन सिस्टम को प्रभावी तरीके से लागू करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को अनावश्यक रूप से कतार में खड़ा न रहना पड़े और सभी को व्यवस्थित तरीके से चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध हो.

दवा काउंटर का भी किया निरीक्षण

डीडीसी ने अस्पताल के दवा काउंटर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध दवाओं की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने मरीजों को सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक दवाएं समय पर मुहैया कराने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें बाहर से दवा खरीदने की जरूरत न पड़े.

साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, मरीजों की सुविधा और चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. डीडीसी ने कहा कि सदर अस्पताल जिले के लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है. यहां आने वाले मरीजों को बेहतर, सुगम और समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना अस्पताल प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

ये लोग रहे मौजूद

Supaul News: निरीक्षण के दौरान डॉ. ठाकुर प्रसाद, डॉ. अलका कुमारी, अभिनव आनंद, सोहन सिंह, रणजीत कुमार, मिठू झा सहित अन्य चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं संबंधित कर्मी मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन