सुपौल में डिजिटल पुलिसिंग को लेकर कार्यशाला, 343 थानों में लागू होगी नई व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन
सुपौल में डिजिटल पुलिसिंग को लेकर कार्यशाला, 343 थानों में लागू होगी नई व्यवस्था

आयोजित कार्यशाला में जानकारी देते अधिकारी व मौजूद प्रतिभागी

Supaul news: कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राज्य के नवस्थापित 343 पुलिस स्टेशनों में CCTNS CAS 1.0 प्रणाली को लागू करना है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के स्टेट इन्फॉर्मेटिक्स ऑफिसर (SIO) डॉ. शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बिहार को CCTNS प्रणाली के बेहतर क्रियान्वयन वाले राज्यों में शामिल करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं.

विज्ञापन

सुपौल से रौशन सिंह की रिपोर्ट:

Supaul news: बिहार पुलिस में डिजिटल पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से CCTNS CAS 1.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की गयी. इस परियोजना के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी बिहार पुलिस ने नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) बिहार को सौंपी है.

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राज्य के नवस्थापित 343 पुलिस स्टेशनों में CCTNS CAS 1.0 प्रणाली को लागू करना है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के स्टेट इन्फॉर्मेटिक्स ऑफिसर (SIO) डॉ. शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बिहार को CCTNS प्रणाली के बेहतर क्रियान्वयन वाले राज्यों में शामिल करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं.

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के प्रतिनिधियों ने CCTNS CAS 1.0 की विशेषताओं, तकनीकी प्रक्रियाओं और इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी. वहीं NIC बिहार के एसटीडी नवीन कुमार ने परियोजना के रोलआउट प्लान और कार्यान्वयन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की.

उन्होंने बताया कि इस नई प्रणाली के लागू होने से पुलिसिंग व्यवस्था अधिक पारदर्शी, तेज और तकनीक आधारित बनेगी. इससे अपराध नियंत्रण और सूचना प्रबंधन प्रणाली को भी मजबूती मिलेगी.

कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षण सत्र का संचालन राम भगवान सिंह, प्रदीप नायक, अभिषेक कुमार, डीआईओ जितेंद्र कुमार और एडीआईओ प्रवीण कुमार ने किया. कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के जिला इन्फॉर्मेटिक्स अधिकारियों ने भी तकनीकी सहयोग प्रदान किया.

यह कार्यशाला बिहार के नए पुलिस स्टेशनों में CCTNS CAS 1.0 के सफल क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है.


विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन