Siwan News: शादी के एक घंटे बाद जेल में पहुंच गया दूल्हा, कोर्ट ने दिया अनोखा आदेश

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Mar 2025 6:30 PM

विज्ञापन

मंदिर में शादी करते प्रेमी

Siwan News: लड़के के वकील के द्वारा बताया गया कि कमलेश कुमार अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के द्वारा आदेश सुनाया गया हैं कि दोनों लड़का-लड़की का एक घण्टे के अंदर हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी सम्पन्न कराने में बाद न्यायालय को सूचित करें, जिसके बाद अभी शादी मन्दिर में सम्पन्न कराया गया है.

विज्ञापन

Siwan News, अरविंद कुमार सिंह: सिवान के न्यायालय ने सुनाया अजीबो-गरीब आदेश, कैदी आया एक घण्टे के लिए जेल से बाहर, शादी रचाई और फिर चल गया जेल. सिवान जिले के व्यवहार न्यायालय के समीप स्तिथ राधा-कृष्ण के मंदिर में अचानक हाथों में हथकड़ी लगाये हुए एक कैदी पहुंचा और शादी रचाने लगा, जिसके बाद मंदिर सहित सड़क पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

लड़का क्यों गया जेल

पूरा मामला प्रेम प्रषंग से जुड़ा हुआ है. सिवान जिले के गोरियाकोठी प्रखण्ड क्षेत्र के दुधरा के रहने वाले हरेराम सिंह और भीठी की खुशी कुमारी के बीच प्यार हुआ और प्यार इतना परवान चढ़ा की घर से भाग के दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया. लेकिन लड़की के परिवार वालो को ये नागवार गुजरी और लड़के पर लड़की को ज़बरदस्ती भगा लेने का मामला थाने में दर्ज करा दिया और पुलिस भी त्वरित करवाई करते हुए लड़के और लड़की को बरामद करते हुए लड़के को जेल भेज दिया था.

राधा कृष्ण मंदिर में प्रेमी जोड़ा

कोर्ट के आदेश का हुआ पालन

लगभग एक साल से मामला न्यायालय में चल रहा था और लड़का हरेराम सिंह जेल में बंद था, जिसके बाद आज दोपहर में न्यायालय में केश की सुनवाई के दौरान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) प्रथम के द्वारा अजीबो गरीब आदेश सुनाया गया. आदेश था कि एक घण्टे के अंदर लड़का और लड़की आपसी सहमति से मन्दिर में हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी कर न्यायालय में सूचित करें, फिर क्या था आदेश मंडल कारा सिवान को भेजा गया और कैदी हरेराम सिंह को पूरे सुरक्षा के बीच ब्यवहार न्यायालय स्तिथ राधा कृष्ण मंदिर में लाया गया. यहां लड़की ख़ुशी पहले से मौजूद थी दोनों ने पूरे हिन्दू रीति रिवाजों के साथ वकील व पुलिस के समक्ष शादी सम्पन्न हुई.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन