सीवान में बाइक सवार ने पेड़ में मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा गोरखपुर रेफर

मृतक का फाइल फोटो
Siwan News: सीवान के गोरियाकोठी थाना अंतर्गत बाइक पर दो सवार युवक पेड़ में भीषण टक्कर मार दी. जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई तो दूसरा गंभीर रूप से घायल है जिसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है.
Siwan News: (धनेश सिंह राठौर की रिपोर्ट) सीवान के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली बाजार मार्ग से गुजर रहे बाइक पर दो सवार युवक पेड़ में भीषण टक्कर मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही बीती देर संध्या गुरुवार को राजेश यादव के पुत्र अंकित कुमार यादव 16 वर्षीय गोपालपुर निवासी की मौत हो गई. वही दूसरा बाइक पर सवार युवक गोपालपुर गांव निवासी विद्या लाल यादव के पुत्र सुधांशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति चिंताजनक देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया.
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा
घटना की सूचना मिलते ही बीती रात गुरुवार को ने मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले देर रात कर दिया. मृतक अंकित कुमार यादव का दाह संस्कार शुक्रवार को कर दिया गया. मृतक अंकित कुमार यादव काफी ही मिलनसार और मृदु भाषी स्वभाव का था उसके खोने का मलाल लोगों को नहीं जा रहा था. वहीं मृतक अंकित की माता सुशीला देवी पिता राजेश यादव का रो रो कर बुरा हाल है.
Also Read: अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 1 से 15 जून तक बिहार के इन दो जिलों में होगा एग्जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










