सहयोग शिविर में लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान, 38 पंचायतों में पहुंचे अधिकारी, 30 दिनों में निष्पादन का डीएम का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
1. सहयोग शिविर में जरूरतमंद को पर्चा देते जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय 2. सहयोग शिविर में उपस्थित जरूरतमंद ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

सहयोग शिविर में जरूरतमंद को पर्चा देते जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय

बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी 'सहयोग शिविर' पहल के तहत 38 पंचायतों में आम लोगों की समस्याएं सुनी गईं और कई का मौके पर ही समाधान किया गया. जिलाधिकारी ने 30 दिनों में शिकायतों के निष्पादन का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

सीवान. बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल सहयोग शिविर के तहत मंगलवार को जिले के सभी 19 प्रखंडों की दो-दो पंचायतों सहित कुल 38 पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए. पंचायत स्तर पर लगाए गए इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की शिकायतें सुनीं, आवेदन प्राप्त किए और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया. इस पहल का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर से राहत देकर उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है.

डीएम ने किया शिविरों का निरीक्षण

जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने पचरुखी प्रखंड की भरतपुरा पंचायत सहित विभिन्न सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से संवाद किया. उन्होंने कहा कि सरकार "सरकार आपके द्वार" की अवधारणा को साकार करते हुए पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर रही है, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही हो सके.

30 दिनों में शिकायतों के निष्पादन का निर्देश

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों और आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि तय समय सीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई भी होगी. साथ ही उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराने की अपील की.

सहयोग पोर्टल से भी दर्ज कर सकते हैं शिकायत

जिला पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के सात निश्चय-3 के तहत संचालित इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों का जीवन आसान बनाना है. शिविर में आवेदन देने के अलावा लोग सहयोग पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं. पोर्टल पर आवेदन की स्थिति की निगरानी करने की सुविधा भी उपलब्ध है.

लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

शिविर के दौरान पूर्व में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के बाद लाभार्थियों को जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, रैयतों के बीच प्रपत्र-7 पर्चा सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्वीकृति पत्र और प्रमाण पत्र वितरित किए गए. लाभार्थियों ने सरकार की इस पहल को ग्रामीणों के लिए उपयोगी और सुविधाजनक बताया.

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

सहयोग शिविरों में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आपूर्ति, ग्रामीण विकास, विद्युत और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा, बंदोबस्त पदाधिकारी सुजीत कुमार, विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Manish Giri

लेखक के बारे में

By Manish Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन