झारखंड के कई जिलों में श्रद्धा के साथ महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा 

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 16 May 2026 1:14 PM

विज्ञापन

वट सावित्री पूजा

Vat Savitri Puja: झारखंड के कई जिलों में वट सावित्री पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

सरायकेला से प्रताप मिश्रा/ पाकुड़ से राघव मिश्रा/ बगोदर से कुमार गौरव/साहिबगंज से सुनील ठाकुर की रिपोर्ट

Vat Savitri Puja: झारखंड के अलग-अलग जिलों में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई. सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की और अपने पति की लंबी आयु सौभाग्य की कामना की. इस दौरान महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा की थाली के साथ वट वृक्ष की परिक्रमा की और कथा सुनी. 

सरायकेला-खरसावां में श्रद्धा के साथ हुई पूजा 

vat savitri seraikela

सरायकेला खरसावां जिला में श्रद्धा और उत्साह के साथ वट सावित्री की पूजा की गई. महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर हाथ मे पूजा की थाली लिए वट पेड़ के पास पहुंची और पूजा अर्चना करते हुए पति के लंबी आयु और सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद मांगा. इस दौरान सुहागिन महिलाओ ने अलग-अलग तरह के फल भी अर्पित किए. पूजा के बाद पति के चरण पखार कर जल ग्रहण भी किया. सरायकेला, खरसावां, कोलेबिरा, सीनी, राजनगर, चांडिल सहित आसपास क्षेत्र में भक्ति और उल्लास के साथ सावित्री अमावस्या पर पूजा अर्चना किया गया.

पाकुड़ में सुनी गई वट सावित्री कथा 

vat savitri pakur

पाकुड़ जिला मुख्यालय समेत प्रखंड मुख्यालयों में श्रद्धा और उत्साह के साथ सुहागिन महिलाओं ने वटवृक्ष की पूजा अर्चना की. इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की कथा को सुना. पूजा को लेकर महिलाओ ने सोलह श्रृंगार कर हाथ मे पूजा की थाली लिए वट पेड़ के पास पहुंची और पूजा अर्चना करते हुए पति के लंबी आयु और सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद मांगा. इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने अलग-अलग तरह के फल भी अर्पित किए. पूजा के बाद पति के चरण छूकर जल ग्रहण किया.

बगोदर में महिलाओं में दिखा उत्साह 

vat savitri bagodar

गिरिडीह जिले के बगोदर में पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने सोलह शृंगार करते हुए आज वट सावित्री की पूजा अर्चना की. इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने बगोदर के अलग-अलग जगह वट वृक्ष के पास जुट कर पूजा अर्चना किया. वही पुरोहितों के द्वारा वट सावित्री की कथा भी सुनाई गई. इसे लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया. पूजा के बाद सुहागिन महिलाओं ने अपने पति का चरण पूजा कर आशीर्वाद लिया.

साहिबगंज में भी हुई पूजा

vat savitri sahibganj

साहिबगंज में वट सावित्री व्रत पूजा पर सुहागन महिलाएं अपनी पति के दीर्घायु की कामना को लेकर व्रत करके वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना किया. वट सावित्री व्रत पूजा कथा सुन कर अपने पतिदेव को बांस से निर्मित पंखा का हवा खिला रही.

यह भी पढ़ें: जनता लाइन में और पूंजीपति फायदे में, JMM महासचिव विनादे पांडेय ने भाजपा पर बोला हमला

यह भी पढ़ें: Hazaribagh: 24 घंटे में 4 मौत पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डीसी ने बैठाई जांच कमिटी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola