NEET पेपर लीक और महंगाई पर भड़की कांग्रेस, सीवान के जेपी चौक पर फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Updated:
विज्ञापन
sivan news

प्रदर्शन करते कॉंग्रेस कार्यकर्ता

Siwan News: सीवान में नीट पेपर लीक और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. जेपी चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से नीट मामले की सीबीआई जांच और पेट्रोल-डीजल व गैस की कीमतों में कटौती की मांग की है.

विज्ञापन

Siwan News(अरविंद कुमार सिंह):नीट (NEET) परीक्षा में पेपर लीक मामले और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में आज सीवान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने शहर के व्यस्त जेपी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया.

सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

जिलाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में दोपहर को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जेपी चौक पर एकत्रित हुए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का मुख्य विरोध नीट परीक्षा में हुई धांधली और पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों को लेकर था.

“लाखों छात्रों का भविष्य अंधकार में”

पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा NEET पेपर लीक की वजह से देश के लाखों होनहार छात्रों का भविष्य बर्बाद हो गया है. सरकार की लापरवाही युवाओं के सपनों पर भारी पड़ रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

दोषियों पर कार्रवाई और दाम घटाने की मांग

कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि नीट पेपर लीक मामले में संलिप्त बड़े दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो. साथ ही, आम जनता को राहत देने के लिए तेल और गैस के बढ़े हुए दामों को तुरंत वापस लेने की मांग भी दोहराई गई.  इस विरोध प्रदर्शन में जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Siwan News:सीवान में नगर और जिला परिषद के नाम पर अवैध वसूली पर गिरेगी गाज, डीएम ने जांच के दिए आदेश

विज्ञापन
Aditya Kumar Ravi

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Ravi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन