सीवान में 26 जुलाई को जुटेंगे दलित और मुस्लिम समाज, संविधान के सम्मान में होगी महापंचायत
महापंचायत की तैयारी की रणनीति बनाते मुस्लिम एवं दलित वर्ग के लोग | Prabhat Khabar Network
सीवान में 26 जुलाई को 'संविधान के सम्मान में दलित-मुस्लिम महापंचायत' आयोजित की जाएगी। यह बैठक सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की गई है।
Siwan News : सीवान संविधान, सामाजिक न्याय और सामाजिक एकता के मुद्दे पर 26 जुलाई को 'संविधान के सम्मान में दलित–मुस्लिम महापंचायत' का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारी को लेकर दलित मुस्लिम चेतना मंच के तत्वावधान में जैक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बैठक आयोजित की गई.
आपके शहर में
सामाजिक न्याय पर वक्ताओं ने रखे विचार
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. ख्वाजा एहतेशाम अहमद ने कहा कि बिहार में हाल के महीनों में दलित, मुस्लिम और अति पिछड़ा वर्ग के खिलाफ हिंसा और मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं में वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए समाज के कमजोर वर्गों को समान न्याय मिलना जरूरी है.
महापंचायत में कई प्रमुख वक्ता होंगे शामिल
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व सीएलपी नेता डॉ. शकील अहमद खान, दलित अधिकार कार्यकर्ता अमर आजाद सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे.
संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता पर जोर
एडवोकेट गणेश राम, भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष आचार्य रवि और प्रदेश महासचिव दीपक सम्राट ने सामाजिक एकता, संवैधानिक अधिकारों और अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने की आवश्यकता पर बल दिया.
महापंचायत को सफल बनाने का संकल्प
बैठक में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और संविधान, न्याय, समानता तथा भाईचारे की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए