सीवान: उसरी बुजुर्ग में मारपीट व SC-ST मामले की जांच करने पहुंचे DSP अजय कुमार सिंह, पीड़ित व ग्रामीणों से की पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

एम एच नगर थाना | Prabhat Khabar Network

सीवान के उसरी बुजुर्ग गांव में 17 अगस्त को हुई मारपीट, छिनतई और SC-ST अत्याचार की घटना की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (DSP) अजय कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने पीड़ित अमरजीत राम सहित स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना का विवरण जाना और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Siwan News: एमएच नगर (हसनपुरा) थाना क्षेत्र अंतर्गत उसरी बुजुर्ग गांव में बीते 17 अगस्त को हुई मारपीट, छिनतई और अनुसूचित जाति/जनजाति (SC-ST) अत्याचार से जुड़े मामले में शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (DSP) अजय कुमार सिंह ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया. डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएसपी अजय कुमार सिंह ने अस्पताल से उपचार कराकर लौटे मुख्य पीड़ित अमरजीत राम से आमने-सामने पूछताछ की और घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी ली.

लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमले का आरोप

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बीते 17 अगस्त की सुबह उसरी नोनियाडीह निवासी मिट्ठू महतो, विकास महतो, हरेंद्र महतो, सत्येंद्र महतो सहित आठ नामजद और करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों पर रंगदारी मांगने और जानलेवा हमला करने का आरोप है. आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से अमरजीत राम और सबरजीत राम पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था. साथ ही जेब से 10 हजार रुपये नकद और गले से सोने की चेन छीनने तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है.

दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराई गई है प्राथमिकी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस विवाद में दूसरे पक्ष की ओर से भी तीन महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ जवाबी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. डीएसपी ने दोनों पक्षों के बयानों और घटनास्थल के भौतिक साक्ष्यों का मिलान किया. उन्होंने जांच अधिकारी को बिना किसी दबाव के निष्पक्ष कार्रवाई करने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए. मौके पर एमएच नगर थाने के सब-इंस्पेक्टर (पुअनि) पप्पू कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे.

Also Read: सीवान: मंडल कारा में बंदियों की कलाई पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी राखी, दिया सकारात्मक सोच व सामाजिक सद्भाव का संदेश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन