सीवान: आसांव पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ शराब और आर्म्स एक्ट के फरार आरोपित के घर चिपकाया इश्तेहार

Updated:
विज्ञापन

फरार अभियुक्त के यहां इस्तेहार चस्पा करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

आसांव पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ पुराने शराब और आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर न्यायालय के आदेशानुसार इश्तेहार चिपकाया है. पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि यदि आरोपी ने तय समय में सरेंडर नहीं किया तो कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Siwan News: जिले के आसांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पचबेनिया गांव में पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार एक पुराने मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त के घर पर विधिवत इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की है. आसांव थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने गांव में पहुंचकर पूरे विधि-विधान और ढोल-नगाड़े की मुनादी के साथ आरोपित के घर इश्तेहार चस्पा किया. पुलिस की इस सख्त कानूनी कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

वर्ष 2020 से शराब और आर्म्स एक्ट मामले में चल रहा था फरार

आसांव थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पचबेनिया गांव निवासी पुष्पेंद्र पांडेय उर्फ पुआ पांडेय के खिलाफ वर्ष 2020 में शराबबंदी कानून के उल्लंघन और आर्म्स एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. कांड दर्ज होने के बाद से ही आरोपित लगातार पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहा था. पुलिस द्वारा उसके कई संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका.

सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई

लगातार फरार रहने और जांच में सहयोग न करने के कारण पुलिस ने न्यायालय से उसके विरुद्ध इश्तेहार का आदेश प्राप्त किया. न्यायालय के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को उसके पैतृक घर पर इश्तेहार चिपका दिया गया है. पुलिस पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि आरोपित ने तय समय-सीमा के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया या उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई, तो न्यायालय से विधिवत अनुमति लेकर उसके घर की कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

Also Read: सीवान में छात्रा के लापता होने के मामले में एक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन