सीवान: महेंद्रनाथ धाम में युवाओं ने संभाली सफाई की कमान, व्यवस्था पर उठे सवाल

खुद से सफाई करते युवा.
सीवान के बाबा महेंद्रनाथ धाम में युवाओं ने स्वयं फावड़ा-तसला उठाकर कमलदाह सरोवर की सफाई की. इस कारसेवा ने सेवा भाव की मिसाल पेश की और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए.
Siwan News : सीवान में बाबा महेंद्रनाथ धाम स्थित कमलदाह सरोवर की सफाई के लिए युवाओं को स्वयं फावड़ा और तसला उठाकर कारसेवा करनी पड़ी. युवाओं की इस पहल ने जहां सेवा-भाव की मिसाल पेश की, वहीं धार्मिक स्थल की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव को लेकर संबंधित विभागों एवं प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए.
प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु
स्थानीय लोगों ने बताया कि महेंद्रनाथ धाम बिहार के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इसके बावजूद सरोवर और मंदिर परिसर की नियमित सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गंदगी की समस्या बनी हुई थी. युवाओं का कहना है कि उन्होंने पहले संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया था, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर स्वयं कारसेवा शुरू करने का निर्णय लिया. इसके तहत कमलदाह सरोवर, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई.
लोगों की निगाहें प्रशासन पर टिकी
स्थानीय लोगों ने युवाओं की पहल की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक धरोहरों की स्वच्छता और संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए. समय पर जिम्मेदार विभाग सक्रिय होते तो युवाओं को स्वयं सफाई अभियान चलाने की जरूरत नहीं पड़ती. कारसेवा के बाद अब लोगों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं. स्थानीय नागरिकों ने महेंद्रनाथ धाम की नियमित साफ-सफाई, संरक्षण और बेहतर रखरखाव के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है.
मानसून की मेहरबानी से सीवान में धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तार, चार दिनों में 100 मिमी से अधिक बारिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










