सीवान रूट की कई ट्रेनें 16 से 21 जुलाई तक रद्द-डायवर्ट, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Author Amarnath Sharma|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Siwan Railway News: पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर 16 से 21 जुलाई तक होने वाले दोहरीकरण कार्य के कारण रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहेगा. कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव किया गया है. यात्रा करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य जांच लें.

विज्ञापन

Siwan Railway News: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर पैच दोहरीकरण और नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण 16 से 21 जुलाई तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा. वहीं 21 जुलाई को रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) के निरीक्षण को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को निरस्त करने, कई का मार्ग बदलने, कुछ का शॉर्ट टर्मिनेशन एवं शॉर्ट ओरिजिनेशन करने तथा कई ट्रेनों के समय में बदलाव का निर्णय लिया है.

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यह कार्य भविष्य में ट्रेनों के सुरक्षित और सुगम संचालन के लिए किया जा रहा है. यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की गई है.

ChatGPT Image Jul 13, 2026, 02_35_22 PM.png

ये ट्रेनें पूरी तरह रहेंगी निरस्त

  • 55055 छपरा-गोरखपुर सवारी (20 एवं 21 जुलाई).
  • 55056 गोरखपुर-छपरा सवारी (20 एवं 21 जुलाई).
  • 15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस (21 जुलाई).

इन प्रमुख ट्रेनों का बदला गया मार्ग

मार्ग परिवर्तन के कारण इन ट्रेनों का सीवान, जीरादेई, मैरवा, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और गोंडा सहित कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा.

  • 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस (21 जुलाई).
  • 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस (21 जुलाई).
  • 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस (19 एवं 21 जुलाई).
  • 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (20 जुलाई).
  • 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस (21 जुलाई).
  • 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस (21 जुलाई).
  • 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस (20 जुलाई).
  • 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (20 जुलाई).
  • 22583 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (21 जुलाई).
  • 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस (20 जुलाई).
  • 14010 आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस (20 जुलाई).
  • 19725 खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस (21 जुलाई).
  • 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष (21 जुलाई).
  • 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष (21 जुलाई).

इन सवारी ट्रेनों के परिचालन में किया गया बदलाव

  • 55036 गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी (19 एवं 20 जुलाई) कप्तानगंज से चलेगी.
  • 55035 सीवान-गोरखपुर कैंट सवारी (19 एवं 20 जुलाई) केवल कप्तानगंज तक जाएगी.
  • 55041 सीवान-गोरखपुर कैंट सवारी (19 से 21 जुलाई) केवल भटनी तक संचालित होगी.
  • 55042 गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी (19 से 21 जुलाई) भटनी से चलाई जाएगी.

इन ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव

रेलवे प्रशासन ने निम्नलिखित ट्रेनों को 30 मिनट से लेकर 480 मिनट (8 घंटे) तक पुनर्निर्धारित किया है.

  • 55040 बढ़नी-नरकटियागंज सवारी.
  • 75105 थावे-नकहा जंगल सवारी.
  • 75107 नकहा जंगल-गोंडा सवारी.
  • 75106 गोरखपुर-थावे सवारी.
  • 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी.
  • 15034 लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस.
  • 15274 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस.
  • 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस.
  • 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस.
  • 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस.

सीवान के यात्रियों पर सबसे अधिक असर

मार्ग परिवर्तन के कारण सीवान होकर चलने वाली अधिकांश लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा. इसका सीधा असर सीवान, जीरादेई, मैरवा, भटनी और देवरिया सदर से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा. ऐसे यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है.

रेलवे की यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति, समय और प्लेटफॉर्म की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या हेल्पलाइन के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

Also Read: अगस्त से गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो, पटना को मिलेगा नया सफर का अनुभव, जानिए रूट से लेकर किराए तक सबकुछ



विज्ञापन
Amarnath Sharma

लेखक के बारे में

By Amarnath Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन