सीवान के दरौंदा में जीविका द्वारा अस्थाई नीरा बिक्री केंद्र की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
siwan news

नीरा केंद्र के उद्घाटन के दौरान उपस्थित जीविका बीपीएम एवं दीदी

Siwan News: सीवान के दरौंदा में जीविका द्वारा अस्थाई नीरा बिक्री केंद्र की शुरुआत की गई. इसके तहत ताड़ी व्यवसाय से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण दिया गया. जीविका कर्मियों ने नीरा के फायदे को जन समुदाय तक पहुंचाया.

विज्ञापन

Siwan News: (रवींद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट) सीवान के दरौंदा प्रखण्ड के बागौरा वार्ड 2 के पास संध्या जीविका नीरा उत्पादक समूह बागौरा द्वारा शुक्रवार को अस्थाई नीरा स्टॉल का शुभारंभ जीविका बीपीएम अमित प्रीतम के नेतृत्व किया गया. प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमित प्रीतम द्वारा बताया गया कि
स्टाल का मुख्य उद्येश्य नीरा के शारीरिक फायदा के प्रति जनसमुदाय को जागरूक करना था.

ताड़ी व्यवसाय से जुड़े लोगों को दिया गया प्रशिक्षण

जीवीकोपर्जन नोडल पर्सन पवन कुमार ने बताया कि पिछले 30 दिनों से ताड़ी व्यवसाय से जुड़े लोगों मे से चयनित कर उनको नीरा के विषय में प्रशिक्षण दिया गया और नीरा स्टॉल का शुभारंभ कराया गया. अमित प्रीतम द्वारा बताया कि नीरा उत्पादक टैपर को सरकार के मुख्य मंत्री नीरा संवर्धन योजना के माध्यम से 8 रुपया प्रति लीटर अनुदान की राशि दी जाएगी, उनका 2 लाख तक बीमा भी कराया गया है. उनका लाइसेंस भी उत्पाद विभाग के माध्यम से दिया गया है. पेड़ के मालिक को प्रति लीटर 3 रुपया अधिकतम 10 पेड़ तक दिया जाएगा.

नीरा के फायदे को बताया गया

जीविका कर्मी लतिका कुमारी द्वारा बारी बारी से नीरा से संबंधित स्वास्थ्यवर्धक फायदे के बारे में वहाँ उपस्थित जन समुदाय को बताया गया. इसका उपयोग बच्चा से लेकर बुजुर्ग तक अर्थात किसी भी उम्र के व्यक्ति द्वारा इसका सेवन किया जा सकता हैं और अपने स्वास्थ्य मे वृद्धि कर सकता हैं. मौके पर सांसद प्रतिनिधि हितेश कुमार, राकेश कुमार ,रीतू कुमारी, अंकित कुमार, रीना देवी , पूजा कुमारी धनमती देवी, निधि देवी, रीमा गुप्ता तथा 20 की संख्या में नीरा उत्पादक एवं 50 की संख्या में जीविका दिदियाँ उपस्थित हुई.

Also Read: अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 1 से 15 जून तक बिहार के इन दो जिलों में होगा एग्जाम

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन