ePaper

आपसी विवाद में युवक को मारी गोली

Updated at : 08 Oct 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी विवाद में युवक को मारी गोली

गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई महुआ टोला गांव में बुधवार की शाम आपसी विवाद को लेकर एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल की पहचान गांव निवासी राजकिशोर यादव का पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि ,सीवान. गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई महुआ टोला गांव में बुधवार की शाम आपसी विवाद को लेकर एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल की पहचान गांव निवासी राजकिशोर यादव का पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गई. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुजीत सिसई हुसेपुर स्थित एक कोचिंग में पढ़ाई करने गया था. जहां वह पढ़ाई कर देर संध्या वापस लौट रहा था. तभी कुछ युवकों से विवाद हो गया .जहां युवकों ने सुजीत व इसके दोस्तों की जमकर पिटाई कर दी .जिसके बाद सुजीत अपने घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती बताई और परिजन को वह बुलाकर ले ही जा रहा था तभी गांव के ही तीन युवक आए और सुजीत को अचानक गोली मार दिया .जहां सुजीत को दो गोलियां लग गई. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तीन हमलावरों में से दो हमलावरों को पड़कर पुलिस को सौंप दिया .आनन फानन में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं सूचना पर पहुंची गोरियाकोठी पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन