11वीं में नामांकन के लिए पहली मेधा सूची जारी

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :08 May 2026 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
11वीं में नामांकन के लिए पहली मेधा सूची जारी

इंटरमीडिएट कक्षा 11वीं में नामांकन को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा पहली मेधा सूची जारी कर दी गई है. मेधा सूची जारी होने के साथ ही प्रखंड की प्लस टू विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को लंबे समय से नामांकन शुरू होने का इंतजार था.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दरौंदा. इंटरमीडिएट कक्षा 11वीं में नामांकन को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा पहली मेधा सूची जारी कर दी गई है. मेधा सूची जारी होने के साथ ही प्रखंड की प्लस टू विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को लंबे समय से नामांकन शुरू होने का इंतजार था. सूची जारी होते ही विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों की भीड़ उमड़ने लगी है. कई विद्यालयों में नामांकन काउंटर बनाए गए हैं, जहां विद्यालय कर्मी छात्रों के कागजात की जांच कर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं. वेबसाइट नहीं खुलने से बढ़ी परेशानी- नामांकन प्रक्रिया के बीच तकनीकी समस्या भी सामने आई है. प्रखंड के कई कैफे संचालकों ने बताया कि बिहार बोर्ड द्वारा मेधा सूची जारी कर दी गई है, लेकिन वेबसाइट सही तरीके से नहीं खुल रही है. इसके कारण छात्रों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई छात्र बार-बार साइबर कैफे का चक्कर लगा रहे हैं ताकि अपने चयनित विद्यालय की जानकारी प्राप्त कर सकें. कैफे संचालकों का कहना है कि सर्वर पर अधिक लोड होने के कारण साइट धीमी चल रही है. बावजूद इसके छात्र-छात्राएं किसी तरह अपनी जानकारी प्राप्त कर नामांकन कराने में जुटे हुए हैं. शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रथम मेधा सूची में चयनित छात्र-छात्राएं 12 मई तक अपना नामांकन अवश्य करा लें. विभाग ने छात्रों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने की अपील की है, विद्यालय प्रशासन को भी निर्देश दिया गया है कि नामांकन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए. आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य- कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं को सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य किया गया है. इनमें मैट्रिक का अंकपत्र, प्रवेश पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (टीसी), जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तथा पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं. विद्यालयों द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अधूरे कागजात के साथ पहुंचे छात्रों का नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए छात्रों को पहले से सभी प्रमाण पत्र तैयार रखने की सलाह दी गई है. दूसरी मेधा सूची का भी मिलेगा अवसर पहली मेधा सूची में जिन छात्र-छात्राओं का नाम शामिल नहीं हो पाया है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. शिक्षा विभाग ने जानकारी दी है कि दूसरी मेधा सूची भी जारी की जाएगी. नामांकन प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट में प्रवेश का अवसर मिल सके.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन