भागलपुर नगर निगम के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, कामकाज ठप, पानी की सप्लाई व बोर्ड बैठक प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करते निगम कर्मी.  | Prabhat Khabar Network

अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे निगम कर्मी.  | Prabhat Khabar Network

Bhagalpur Nagar Nigam Strike : भागलपुर नगर निगम के कर्मचारी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे निगम का कामकाज पूरी तरह ठप पड़ गया है. पानी की आपूर्ति, सफाई व्यवस्था और प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने से आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

विज्ञापन

Bhagalpur Nagar Nigam Strike : तीन सूत्री मांगों के समर्थन में बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर भागलपुर नगर निगम के कर्मचारी गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. नगर निगम कर्मचारी महासंघ के बैनर तले शुरू हुए इस आंदोलन में निगम के विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए. हड़ताल के कारण प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ आम नागरिकों को मिलने वाली कई सेवाएं प्रभावित हुईं.

पहले ही दिन ठप पड़ा निगम का कामकाज

हड़ताल की शुरुआत के साथ ही नगर निगम कार्यालय के लगभग सभी विभागों का काम प्रभावित हो गया. कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में निगम परिसर में धरने पर बैठ गए, जिससे कार्यालय में आने वाले लोगों को बिना काम कराए लौटना पड़ा.

हड़ताल का असर नगर निगम की प्रस्तावित सामान्य बोर्ड बैठक पर भी पड़ा. कर्मचारियों के आंदोलन के कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा, जिससे कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो सकी.

पानी की आपूर्ति पर भी पड़ा असर

हड़ताल के कारण नगर निगम द्वारा संचालित बोरिंगों से पानी की आपूर्ति बाधित रही. इससे कई इलाकों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि बरारी वाटर वर्क्स से सुबह की जलापूर्ति पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की गई, जिससे कुछ क्षेत्रों में राहत रही.

नगर निगम की जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों ने जल्द समाधान की उम्मीद जताई है.

सफाई व्यवस्था भी हुई प्रभावित

नगर निगम के स्थायी सफाई कर्मियों ने भी हड़ताल में भाग लिया, जिसके कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई. हालांकि कई वार्डों में कार्यरत अस्थायी सफाई कर्मियों ने नियमित रूप से सफाई कार्य जारी रखा, जिससे पूरी तरह व्यवस्था नहीं ठप हुई.

इसके बावजूद कई स्थानों पर कचरा उठाव और नियमित सफाई कार्य प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है.

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

नगर निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विकास कुमार हरि ने कहा कि कर्मचारियों की तीन सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी. कर्मचारियों ने आंदोलन को और तेज करने की भी चेतावनी दी है.

शहरवासियों की बढ़ सकती है परेशानी

यदि हड़ताल लंबी चली तो जलापूर्ति, सफाई, कर संग्रह, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, भवन संबंधी कार्य और अन्य नागरिक सेवाएं भी व्यापक रूप से प्रभावित हो सकती हैं. ऐसे में शहरवासियों की नजर अब प्रशासन और कर्मचारी संगठनों के बीच होने वाली संभावित वार्ता पर टिकी हुई है.


विज्ञापन
ललित किशोर मिश्र

लेखक के बारे में

By ललित किशोर मिश्र

ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन