श्रावणी मेला शुरू होते ही भागलपुर से देवघर-बासुकीनाथ के लिए छह बसें चलीं, श्रद्धालुओं को मिलेगी सीधी सुविधा

Updated:
विज्ञापन

पथ परिवहन निगम की बसें.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bhagalpur to Deoghar Bus Service : श्रावणी मेला शुरू होते ही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भागलपुर-देवघर रूट पर छह बसों का परिचालन शुरू कर दिया है. पहली बार सरकारी बस देवघर से बासुकीनाथ तक जाएगी, जिससे यात्रा और भी सुविधाजनक होगी. यह विशेष बस सेवा पूरे सावन माह तक जारी रहेगी.

विज्ञापन

Bhagalpur to Deoghar Bus Service : श्रावणी मेला शुरू होते ही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गुरुवार से भागलपुर-सुल्तानगंज-देवघर रूट पर छह बड़ी बसों का परिचालन शुरू कर दिया है. झारखंड से अस्थायी परमिट मिलने के बाद यह सेवा शुरू की गयी है. निगम के अनुसार यह विशेष बस सेवा पूरे सावन माह तक जारी रहेगी, जिससे बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

सुबह से शुरू हुआ छह बसों का परिचालन

हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष बस सेवा संचालित की गयी है. गुरुवार सुबह से ही भागलपुर बस स्टैंड से छह बसें रवाना की गयीं. सभी बसें भागलपुर से सुल्तानगंज होते हुए सीधे देवघर पहुंच रही हैं. इससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी.

पहली बार बासुकीनाथ तक जाएगी सरकारी बस

इस बार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम पहली बार देवघर से आगे बाबा बासुकीनाथ धाम तक भी बस सेवा उपलब्ध करा रहा है. इससे श्रद्धालुओं को दोनों प्रमुख शिवधामों के दर्शन के लिए अलग वाहन नहीं बदलना पड़ेगा. नई व्यवस्था से समय की बचत होने के साथ यात्रा भी अधिक सुविधाजनक होगी.

सावन भर जारी रहेगी विशेष सेवा

पथ परिवहन निगम, भागलपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि गुरुवार से छह बसों का परिचालन शुरू कर दिया गया है. सभी बसें भागलपुर से सुल्तानगंज होते हुए देवघर जाएंगी और वहां से आगे बासुकीनाथ तक संचालित होंगी. उन्होंने बताया कि सावन माह के दौरान यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का नियमित संचालन जारी रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन