TMBU Promotion : चयन समिति के चेयरमैन की ऑनलाइन मौजूदगी पर क्यों उठ रहे सवाल? विशेषज्ञों ने बताया नियम

Updated:
विज्ञापन

टीएमबीयू  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) में शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए चल रही चयन समिति की बैठकों में चेयरमैन के ऑनलाइन जुड़ने पर सवाल उठ रहे हैं. इस मुद्दे पर विशेषज्ञों ने नियमानुसार चेयरमैन की प्रत्यक्ष उपस्थिति को अनिवार्य बताया है, जिससे प्रक्रिया की वैधता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है.

विज्ञापन

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) में शिक्षकों की प्रोन्नति को लेकर चल रही स्क्रीनिंग और चयन समिति की प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. विश्वविद्यालय में 7 सितंबर से लगातार चयन समिति की बैठकें आयोजित हो रही हैं. आरोप है कि 7 सितंबर के बाद हुई बैठकों में चयन समिति के चेयरमैन सह विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा सशरीर मौजूद रहने के बजाय ऑनलाइन माध्यम से जुड़े.

विज्ञापन

7 सितंबर को एक होटल में दर्शनशास्त्र, गांधी विचार और अर्थशास्त्र विषय की प्रोन्नति को लेकर हुई चयन समिति की बैठक में चेयरमैन स्वयं मौजूद थे. इसके बाद विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस में आयोजित बैठकों में उनके ऑनलाइन जुड़ने की बात सामने आ रही है. इसे लेकर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज है.

हालांकि, इस संबंध में चयन समिति के चेयरमैन सह प्रभारी कुलपति का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी. विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी भी इस मामले में कुछ कहने से बचते रहे.

अब तक आठ विषयों के लिए हो चुकी चयन समिति की बैठक

विश्वविद्यालय में अब तक आठ विषयों को लेकर चयन समिति की बैठक होने की जानकारी है. 7 सितंबर को दर्शनशास्त्र, गांधी विचार और अर्थशास्त्र विषय के लिए चयन समिति की बैठक हुई थी.

इसके बाद विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में होम साइंस, ग्रामीण अर्थशास्त्र, गणित, समाजशास्त्र, विज्ञान और आईआरपीएम विषयों में प्रोन्नति को लेकर चयन समिति की बैठक आयोजित की गयी. इन बैठकों में चेयरमैन के ऑनलाइन माध्यम से जुड़ने की बात कही जा रही है.

विश्वविद्यालय में प्रोन्नति की स्क्रीनिंग और चयन समिति की प्रक्रिया 20 सितंबर तक चलने की बात कही गयी है.

15 से 20 सितंबर तक मुख्यालय में रहेंगे प्रभारी कुलपति

प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा 15 से 20 सितंबर तक विश्वविद्यालय मुख्यालय में रहेंगे. उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र भेजा गया है.

पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय में 7 सितंबर से प्रोन्नति को लेकर लगातार स्क्रीनिंग और चयन समिति की बैठकें हो रही हैं. बाढ़ का पानी घटने के बाद विश्वविद्यालय ने कुलपति के आवासीय कार्यालय और गेस्ट हाउस में 15 से 20 सितंबर तक चयन समिति की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है.

विश्वविद्यालय ने प्रशासन से कुलपति के आवासीय कार्यालय और गेस्ट हाउस में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की मांग की है. पत्र में यह भी कहा गया है कि छात्र संगठन और पेंशनर संघ अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर सकते हैं.

विशेषज्ञों की राय, चेयरमैन की मौजूदगी को बताया जरूरी

पूर्व प्रभारी कुलपति प्रो एलसी साहा ने कहा कि प्रोन्नति से जुड़ी चयन समिति की बैठक में चेयरमैन की मौजूदगी जरूरी है. उनके अनुसार बैठक में कुछ ऐसी प्रक्रियाएं होती हैं, जिनके लिए चेयरमैन का मौजूद रहना आवश्यक होता है. उन्होंने कहा कि चयन समिति की बैठक में ऑनलाइन जुड़ना आधिकारिक रूप से सही नहीं है.

पूर्व प्रभारी कुलपति प्रो क्षमेंद्र कुमार सिंह ने भी कहा कि प्रोन्नति के लिए चयन समिति की बैठक में नियमानुसार चेयरमैन का रहना जरूरी है. उनके अनुसार यदि चेयरमैन ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल होते हैं, तो इससे प्रोन्नति की प्रक्रिया के नियमों को लेकर सवाल उठ सकता है.

वहीं छपरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो फारूक अली ने कहा कि सामान्य रूप से ऑनलाइन जुड़ने को लेकर कोई पाबंदी नहीं है. हालांकि, उन्होंने भी कहा कि प्रोन्नति से जुड़ी चयन समिति की बैठक में चेयरमैन की मौजूदगी अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में 15 फरवरी को लोकभवन के तत्कालीन प्रधान सचिव की ओर से सभी विश्वविद्यालयों को प्रोन्नति से संबंधित दिशा-निर्देश भेजे गये थे.

यह भी पढ़ें : कभी भी गिर सकता है टीएमबीयू के पीजी अंबेडकर विभाग का जर्जर भवन, रस्सी से घेरकर लगाया खतरे का बोर्ड

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन