छोटी दिखती हैं लेकिन सामान खूब समेटती हैं, ये 5 हैचबैक देंगी 300 लीटर से ज्यादा बूट स्पेस

Updated:
विज्ञापन

मारुति सुजुकी बलेनो का बूट स्पेस (Photo: Suzuki Caribbean)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अगर आप ऐसी हैचबैक कार खरीदना चाहते हैं जिसमें शहर में ड्राइविंग आसान हो और सामान रखने के लिए भी भरपूर जगह मिले, तो यह लिस्ट आपके काम आएगी. इसमें 300 लीटर से ज्यादा बूट स्पेस वाली 5 हैचबैक कारों के बारे में हमने बताया है. आइए देखते हैं इन्हें.

विज्ञापन

अगर आप डेली शहर में कार चलाते हैं, तो हैचबैक सबसे बढ़िया ऑप्शन मानी जाती है. हालांकि, पहले ज्यादातर हैचबैक कारों में एक बड़ी कमी होती थी. इनका बूट स्पेस काफी छोटा होता था. बेहतर माइलेज और ट्रैफिक में आसानी से चलाने के लिए कंपनियां सामान रखने की जगह कम रखती थीं. लेकिन अब  बाजार में कई ऐसी हैचबैक कारें मौजूद हैं, जो 300 लीटर या उससे ज्यादा के बूट स्पेस के साथ आती हैं. आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन सी कारें शामिल हैं.

विज्ञापन

Tata Altroz

यह अपने सेगमेंट की सबसे चौड़ी प्रीमियम हैचबैक में से एक है. इसका फायदा इसके बड़े बूट स्पेस में साफ नजर आता है. इसमें 345 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसमें परिवार के वीकेंड ट्रिप का भारी-भरकम सामान भी आसानी से रखा जा सकता है. खास बात यह है कि इसका बूट फ्लोर पूरी तरह सीधा और चौकोर है. इसलिए बड़े सूटकेस या भारी बॉक्स को अंदर तक सरकाकर रखना भी बेहद आसान हो जाता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख है.

Maruti Suzuki Wagon R

ये कार अपने शानदार स्पेस के लिए जानी जाती है. पीछे की सीटों के ठीक पीछे इसमें 341 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है. इसमें परिवार का काफी सामान आसानी से रखा जा सकता है. इसकी ऊंची रूफलाइन का फायदा यह है कि बड़े और लंबे सूटकेस भी सीधे खड़े करके रखे जा सकते हैं. टेलगेट बंद करते समय भी सामान पीछे के शीशे से नहीं टकराता. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें: 10 टेरेन मोड, 4x4 ऑप्शन और 7 एयरबैग... 2026 Toyota Hilux भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹31.99 लाख

Maruti Suzuki Baleno

इस कार में 318 लीटर का बड़ा बूट मिलता है. इसमें बड़े-बड़े ट्रॉली बैग भी आसानी से रखे जा सकते हैं. अगर आप 3 दिन के लिए परिवार के साथ घूमने जा रहे हैं, तो कपड़े और जरूरी सामान आराम से आ जाएगा. सामान रखने की जगह थोड़ी ऊंची है, लेकिन इससे सामान रखने में कोई खास दिक्कत नहीं होती. इसकी इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है.

Citroen C3X

Citroen C3X को कंपनी ने दमदार माइक्रो-SUV जैसा लुक दिया है. मोटी प्लास्टिक क्लैडिंग की वजह से यह देखने में काफी रफ एंड टफ लगती है, लेकिन यह एक हैचबैक है. इसकी ऊंची बॉडी सिर्फ स्टाइल के लिए नहीं है, बल्कि इससे 315 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है. खास बात यह है कि इसका टेलगेट काफी चौड़ा और चौकोर है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है.

Maruti Suzuki Celerio

ये कार भले ही इस लिस्ट की सबसे छोटी कारों में से एक हो, लेकिन सामान रखने के मामले में यह काफी आगे है. इसमें 313 लीटर का बड़ा और गहरा बूट स्पेस मिलता है. इसमें आराम से दो बड़े ट्रॉली बैग और साथ में कुछ डफेल बैग भी आ जाते हैं. यानी अगर आप वीकेंड ट्रिप पर परिवार या दोस्तों के साथ निकल रहे हैं, तो सामान रखने की टेंशन नहीं होगी. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें: Tata Punch की वो 3 खासियतें, जो उसे छोटी फैमिली के लिए बनाती हैं बेस्ट मिनी-SUV


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola