Suzuki e-Access खरीदने का है प्लान? शोरूम जाने से पहले जान लें 2 फायदे और नुकसान

Updated:
विज्ञापन

सुजुकी ई-एक्सेस इलेक्ट्रिक स्कूटर (Image: Suzuki & Freepik)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुजुकी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर e-Access खास फीचर्स के बजाय लंबी उम्र और भरोसे पर ज़ोर देता है. जानिए इस स्कूटर को खरीदने के फायदे और नुकसान, और क्या यह आपके लिए सही है.

विज्ञापन

सुजुकी e-Access भारत के लिए ब्रांड का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है और यह बिल्कुल नए सिरे से तैयार किया गया प्रोडक्ट है, जो नाम के अलावा पेट्रोल एक्सेस से बहुत कम मेल खाता है. एक नए प्लेटफॉर्म पर बना यह स्कूटर शानदार परफॉर्मेंस या फीचर्स के बजाय अपनी लंबी उम्र और भरोसे के दम पर अपनी पहचान बनाता है. यहां कुछ बातें बताई गई है जो इसके फेवर में काम करती है और कुछ वजहें जिनकी वजह से यह हर किसी के लिए सही नही हो सकता है.

विज्ञापन

Suzuki e-Access खरीदने की वजहें

राइडिंग में आरामदायक और भरोसे की गारंटी

e-Access चलाने में एक काफी आरामदायक स्कूटर है. इसकी बैठने की पोजीशन बिल्कुल सही है, सीट चौडी और समतल है, और सस्पेंशन भी काफी अच्छे से ट्यून किया गया है – जो बिना ज्यादा झटके दिए गाड़ी को मजबूती देता है. इसके अलावा, बिल्ड क्वालिटी के मामले में भी इसे काफी मजबूती से बनाया गया है, जैसा कि सुजुकी के टू-व्हीलर्स में हमेशा देखने को मिलता है. इसमें इस्तेमाल की गई LFP बैटरी तकनीक दूसरी गाड़ियों के NMC पैक के मुकाबले ज्यादा लंबी लाइफ और आग लगने का कम रिस्क देती है, जिससे लंबे समय तक चलाने में भरोसा मिलता है.

सटीक और भरोसेमंद रेंज इंडिकेटर

एक बात जिसमें e-Access सबसे अलग दिखता है, वह है इसके रेंज इंडिकेटर का सटीक होना. जब सिस्टम आपकी राइडिंग स्टाइल को समझ लेता है, तो डिस्प्ले पर दिखने वाली बची हुई दूरी का आंकडा बिल्कुल सही साबित होता है. इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में यह बात आमतौर पर देखने को नही मिलती, जहां ज्यादातर स्कूटर्स का रेंज इंडिकेटर गलत दिखाता है और लोड़ पड़ते ही तेजी से गिर जाता है. हमारे टेस्ट में 'Ride A' मोड के साथ, हमने एक चार्ज में 88 किमी से ज्यादा की दूरी तय की – जो 95 किमी की दावा की गई IDC रेंज से थोड़ी कम है, लेकिन फिर भी सही मानी जा सकती है.

ये भी पढ़ें: विश्वकर्मा पूजा पर कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदें? ये 5 मॉडल कीमत और रेंज में हैं सबसे खास

Suzuki e-Access न खरीदने की वजहें

कीमत के हिसाब से परफॉर्मेंस और रेंज कम

इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट के हिसाब से e-Access थोडा धीमा है. हमारे टेस्ट में, इसे 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकडने में लगभग 12 सेकंड का समय लगा, जो न केवल इसी कीमत वाले दूसरे स्कूटर्स से धीमा है बल्कि पेट्रोल एक्सेस 125 से भी काफी धीमा है. 88 किमी की असल रेंज वैसे तो ठीक है, लेकिन इतनी ही बैटरी वाले बाकी स्कूटर्स आसानी से 100 किमी से ज्यादा की रेंज दे देते है. इसके अलावा, इसका पावरसिस्टम बाजार में मौजूद दूसरे नामी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मुकाबले आवाज भी ज्यादा करता है.

ये भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 343km रेंज का दावा, 130kmph टॉप-स्पीड... फिर भी बिक्री में टॉप-5 से बाहर हुई ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी

कम है बूट स्पेस

सीट के नीचे मिलने वाला 17 लीटर का बूट स्पेस e-Access की सबसे बडी कमी है. आज के समय में जब ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 30 से 35 लीटर का स्टोरेज दे रहे है – और कुछ, जैसे Simple Wave लगभग 70 लीटर दे रहे है – ऐसे में e-Access का बूट स्पेस रोज के इस्तेमाल के लिए काफी कम लगता है. साथ में मिलने वाला चार्जर भी केबल मोड़कर मुश्किल से ही इसके अंदर आ पाता है, जिससे कोई दूसरी चीज रखने की जगह ही नही बचती. ऐसा इसलिए है क्योंकि सुजुकी ने बैटरी पैक को सीट के नीचे खड़ा करके लगाया है, और सबसे बड़ी बात यह है कि लेटेस्ट पेट्रोल एक्सेस 125 में भी इस इलेक्ट्रिक मॉडल से ज्यादा बूट स्पेस मिलता है.

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola