सात अगस्त से 24 केंद्रों पर होगी सिपाही भर्ती परीक्षा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jul 2024 9:04 PM

विज्ञापन

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के तत्वाधान में आयोजित होने वाली बिहार पुलिस में सिपाही पद की परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी. परीक्षा की तैयारी जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की देखरेख में तैयारी अंतिम चरण में है. छह चरणों में आयोजित होने वाली परीक्षा की शुरूआत सात अगस्त से हो रही है.

विज्ञापन

संवाददाता, सीवान. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के तत्वाधान में आयोजित होने वाली बिहार पुलिस में सिपाही पद की परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी. परीक्षा की तैयारी जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की देखरेख में तैयारी अंतिम चरण में है. छह चरणों में आयोजित होने वाली परीक्षा की शुरूआत सात अगस्त से हो रही है. सात के अलावे यह परीक्षा 11 अगस्त, 18 अगस्त, 21 अगस्त, 25 अगस्त व 28 अगस्त को होगी. परीक्षा का आयोजन एक पाली में दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित होगी. जबकि रिर्पोटिंग टाइम 9.30 बजे निर्धारित किया गया है. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के तहत सिपाही के रिक्त 21 हजार 391 पदों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इधर परीक्षा आयोजन को लेकर जिले में 24 केंद्र बनाये गये हैं. जहां कुल 12484 परीक्षार्थी प्रतिदिन परीक्षा में शामिल हों सकेंगे. परीक्षा के आयोजन को लेकर दो दिन पूर्व जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र का जायजा लिया है. साथ हीं परीक्षा आयोजन को लेकर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति को लेकर विचार विमर्श किया. बैठक के दौरान योग्य केंद्राधीक्षक, सहायक केंद्राधीक्षक, पुलिस पदाधिकारी व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा हुई. बैठक के दौरान इस बात का ध्यान रखा गया कि किसी भी केंद्र पर केंद्राधीक्षक, सहायक अधीक्षक एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का कोई भी रिश्तेदार संबंधित सेंटर पर परीक्षा में शामिल तो नहीं है. वहीं दूसरी ओर परीक्षा के कदाचारमुक्त संचालन को लेकर सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, जैमर लगाये जायेंगे. इसके अलावा बायोमेट्रिक हाजिरी बनेगी. परीक्षा की फोटोग्राफी भी कराई जाएगी. यह हैं परीक्षा केंद्रों पर- परीक्षा को लेकर जिले में जो केंद्र बनाये गये हैं उसमें, डीएवी उच्च विद्यालय इंटर कॉलेज में 1050, वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में 925, संघमित्रा पब्लिक स्कूल में 800, बीवीएम पब्लिक स्कूल में 670 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल आंखोंपुर में 625, लोग परीक्षा देंगे. दास कबीर हाई स्कूल रसीद चक में 600, इस्लामिया हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में 600, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर विजय हाता गौशाला रोड में 600, इकरा पब्लिक स्कूल सूरापुर में 600, महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर मखदुम सराय में 528, जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज में 500, दारोगा प्रसाद राय डिग्री कॉलेज में 500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. जबकि दारोगा प्रसाद राय इंटर कॉलेज में 500, इमानुअल मिशन हाई स्कूल में 500, आरएस पब्लिक स्कूल सुरापुर में 500, डीएवी मिडिल स्कूल में 460, श्रीमती राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय में 400, दाऊद मेमोरियल उर्दू बालिका उच्च विद्यालय में 400, महावीरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर माधव नगर में 360, आर्य कन्या हाई स्कूल सीवान में 300, ब्रजकिशोर हाई स्कूल श्रीनगर में 300, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर बरहन गोपाल 300, विद्या भवन महिला कॉलेज सीवान में 250 व आदर्श राजकीय वीएम मिडिल स्कूल में 216 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन