सीवान में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, DM-SP ने संभाला मोर्चा

डीएम और एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
Siwan News: सीवान के पपौर पंचायत में 16 जून को प्रस्तावित मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए 15 कोषांगों का गठन किया गया है और अधिकारियों को 15 जून तक सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है.
Siwan News (विवेक कुमार सिंह): सीवान के पचरुखी प्रखंड अंतर्गत पपौर पंचायत में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 16 जून को होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने 15 अलग-अलग कोषांगों का गठन किया है. इसके साथ ही सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे 15 जून तक अपने-अपने विभागों से जुड़ी सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर लें.
डीएम और एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने संयुक्त रूप से पपौर स्थित कार्यक्रम स्थल का दौरा किया. दोनों वरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, वहां तक पहुंचने वाले रास्तों (पहुंच पथ) और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया. डीएम ने सभी वरीय अधिकारियों और नोडल अफसरों को आदेश दिया है कि वे प्रतिदिन सुबह नौ बजे से ही निर्धारित कार्यस्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और खुद खड़े होकर तैयारियों की निगरानी करें.
सुरक्षा, पार्किंग से लेकर हेलीपैड निर्माण के लिए बने अलग-अलग विभाग
वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बड़े पैमाने पर मुस्तैदी दिखाई है. कार्यक्रम के आयोजन को व्यवस्थित करने के लिए बैरिकेडिंग, मुख्य सभा स्थल का निर्माण, हेलीपैड का निर्माण एवं उसका संधारण, शिलान्यास कार्य, स्टॉल निर्माण, विधि-व्यवस्था, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था, वाहन पार्किंग, यातायात प्रबंधन, वाहन संचालन, और अधिकारियों-आगंतुकों के आवासन एवं भोजन व्यवस्था से जुड़े अलग-अलग कोषांग बनाए गए हैं. इसके अलावा कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय व्यवस्था, जनसंपर्क, आमंत्रण पत्र वितरण और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के लिए पहचान पत्र जारी करने की जिम्मेदारी भी अलग-अलग टीमों को सौंपी गई है.
कई बड़ी विकास योजनाओं का होगा शिलान्यास और उद्घाटन
प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरे के दौरान सीवान जिले को कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की सौगात मिल सकती है. जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों से उन सभी चालू और पूर्ण हो चुकी योजनाओं की सूची मांगी है, जिनका उद्घाटन या शिलान्यास मुख्यमंत्री के हाथों कराया जाना प्रस्तावित है. जिला प्रशासन का पूरा प्रयास है कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात और आम जनता की सुविधाओं में कोई कमी न रहे और आगंतुकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
Also Read: हाईकोर्ट के आदेश के बाद अनुभूति श्रीवास्तव की बहाली, सरकार ने खत्म किया निलंबन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










