गुठनी में महिला हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में हत्या का आरोपी
Siwan News: सीवान के गुठनी में बंद पड़ी चिमनी से महिला का शव मिलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में रंजिश में हत्या करने की बात स्वीकार की है.
Siwan News (चंद्र प्रकाश दुबे की रिपोर्ट): सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के वजिदही गांव स्थित बंद पड़ी ईंट-भट्ठा (चिमनी) के गहरे गड्ढे से महिला का शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका की पहचान गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सोनारपट्टी निवासी 55 वर्षीय नजमा खातून के रूप में हुई है. मामले में मृतका के पुत्र नूरआलम के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.
पड़ोसी पर हत्या का आरोप, शव को गड्ढे में छिपाया
प्राथमिकी के अनुसार नजमा खातून 10 जून की सुबह घर से मीरगंज जाने के लिए निकली थीं. आरोप है कि पड़ोसी मुमताज अहमद उनका पीछा करते हुए वजिदही स्थित बंद पड़ी चिमनी तक पहुंच गया. वहां दोनों के बीच कहासुनी और हाथापाई हुई, जिसके बाद आरोपी ने ईंट से हमला कर उनकी हत्या कर दी. घटना के बाद शव को चिमनी के गहरे गड्ढे में फेंककर ऊपर से ईंट रखकर छिपाने का प्रयास किया गया.
पूछताछ में कबूला जुर्म
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और संदेह के आधार पर मुमताज अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि मृतका के नाती अरमान अली द्वारा उसकी पत्नी को भगाकर शादी कर लेने से वह रंजिश रखता था. इसी कारण उसने वारदात को अंजाम दिया.
आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतका के पुत्र के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है. घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है.
क्या कहती हैं एसडीपीओ
एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि पुलिस जांच में महिला की मौत का कारण आपसी विवाद सामने आ रहा है. मृतका के पुत्र ने भी अपने आवेदन में पूर्व विवाद का उल्लेख किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










