एसडीओ ने स्थल निरीक्षण कर दुकानदारों को दिया अतिक्रमण हटाने का निर्देश

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 24 Jul 2025 7:11 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के मधुबनी चौक एसएच 87 से चोरौत तक की सड़क का पथ निर्माण विभाग द्वारा चौड़ीकरण के साथ निर्माण कार्य किया जा रहा है.

विज्ञापन

पुपरी. प्रखंड क्षेत्र के मधुबनी चौक एसएच 87 से चोरौत तक की सड़क का पथ निर्माण विभाग द्वारा चौड़ीकरण के साथ निर्माण कार्य किया जा रहा है. उक्त पथ के मध्य भिट्ठा चौक पर चौड़ीकरण के साथ जंक्शन व नाला का निर्माण विगत करीब तीन महीने से अधिक समय से कार्य बाधित है. पथ निर्माण विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर एसडीओ व सीओ को कई बार पत्र लिख कर अतिक्रमण हटाने के लिए आग्रह किया गया. इस आलोक में अंचल द्वारा पैमाइश कराते हुए सड़क की भूमि चिह्नित कर स्थायी अतिक्रमणकारियों को 12 जून तक सड़क की भूमि खाली करने का आदेश निर्गत करते हुए नोटिस तामील कराया गया था. परंतु अतिक्रमणकारियों द्वारा टालमटोल करने की शिकायत मिलने पर एसडीओ ने सीओ के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया. इस दौरान एसडीओ गौरव कुमार के द्वारा दुकानदारों से यथाशीघ्र सड़क की भूमि पर से अपने स्थायी दुकान हटाने का निर्देश दिया. कहा कि यदि अतिक्रमण नही हटाया गया तो प्रशासन कठोर कार्रवाई करने को बाध्य होगा. उन्होंने सीओ को भी द्वितीय नोटिस निर्गत नहीं करने के लिए फटकार लगाते हुए शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन