एसएसपी ने 210 प्रशिक्षु सिपाहियों को अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की दी जानकारी

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 22 Jul 2025 7:20 PM

विज्ञापन

पुलिस लाइन केंद्र में मंगलवार को प्रशिक्षु सिपाहियों को प्रशिक्षण देते हुए एसएसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि पुलिस बनने से पहले वाला ज़िन्दगी को त्यागकर अनुशासन में रहना सीखिए.

विज्ञापन

शिवहर: पुलिस लाइन केंद्र में मंगलवार को प्रशिक्षु सिपाहियों को प्रशिक्षण देते हुए एसएसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि पुलिस बनने से पहले वाला ज़िन्दगी को त्यागकर अनुशासन में रहना सीखिए. कहा कि रहन, सहन, बोलचाल, सबकुछ में बदलाव लाइए और आम जनता से संयम से बात करें. तथा मोबाइल का उपयोग नहीं करेंगे. बेवजह कहीं घूमने नहीं जाएंगे. प्रशिक्षण में अपराधियों पर नकेल कसने का भी मंत्र सिखलाया गया. कहा कि अगले एक साल तक प्रशिक्षण दिया जाएगा. सीतामढ़ी से आए 210 प्रशिक्षु सिपाही को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षु सिपाहियों को प्रशिक्षण में दिए जाने वाले संदेश में अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा पर जोर देते हुए एसएसपी ने उन्हें यह भी बताया कि वे जनता के प्रति विनम्र और सहायक रहें. इसके अलावा, उन्हें कानून और व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों को रोकने और अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रशिक्षित दिया गया. प्रशिक्षु सिपाहियों को प्रशिक्षण में सबसे महत्वपूर्ण संदेशों में अपने वरिष्ठों के प्रति आज्ञाकारी रहने, नियमों का पालन करने और अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पित रहने तथा वे अपने काम के प्रति समर्पित रहने और किसी भी परिस्थिति में हार न मानने की जानकारियां दी गईं. मौके पर एएसपी प्रेमचन्द्र सिंह समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन