अगलगी में छतौनी गांव के दर्जनों घर जलकर राख
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Apr 2024 8:06 PM
जिले के तरियानी प्रखंड क्षेत्र स्थित छतौनी गांव वार्ड नंबर सात में अचानक आग लगने से मवेशी, सहित दर्जनों घरों के लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी.
शिवहर: जिले के तरियानी प्रखंड क्षेत्र स्थित छतौनी गांव वार्ड नंबर सात में अचानक आग लगने से मवेशी, सहित दर्जनों घरों के लाखों की संपत्ति जल का राख हो गया. वहीं घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक घरों में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित सभी सामान जलकर राख हो गया है. इस दौरान स्थानीय मुखिया विजय कुमार सिंह ने अगलगी की घटना पर काफी दुख व्यक्त किया है. कहा कि अगलगी में नंदलाल साह, फेकू साह, जगदेव मंडल उर्फ कछु मंडल, श्रेष्ठ मंडल, सुशील सिंह, दीपक सिंह सहित अन्य लोगों का घर एवं घर में रखा लाखों की संपत्ति, मवेशी जलकर राख हो गया है. कहा कि पंचायत और प्रशासन स्तर से मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि गरीबों को राहत मिल सके. वहीं तरियानी सीओ कुमार रोहित ने बताया कि अगलगी में कितने घर जलें हैं. उसकी जांच करवाई जा रही है. फिलहाल चार घर जलने की सूचना मिली है. पीड़ित परिवारों को पॉलिथीन सीट उपलब्ध करा दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










